1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनुश्री दत्ता मामले में मुंबई पुलिस ने डेजी शाह को भेजा समन

तनुश्री दत्ता मामले में मुंबई पुलिस ने डेजी शाह को भेजा समन

 Published : Nov 28, 2018 12:06 am IST,  Updated : Nov 28, 2018 12:06 am IST

 डेजी को तनुश्री और नाना पाटेकर को डांस स्टेप सिखाने की जिम्मेदारी मिली थी।

tanushree- India TV Hindi
tanushree

मुंबई: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह को समन भेजा है। बता दें, तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हरैसमेंट का आरोप लगाया है और जिस वक्त यह घटना हुई थी उस वक्त डेजी शाह कोरियोग्राफर थीं और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को वो असिस्ट कर रही थीं। डेजी को तनुश्री और नाना पाटेकर को डांस स्टेप सिखाने की जिम्मेदारी मिली थी।

डेजी शाह ने भी अपने इंटरव्यू में यह बात साफ की है कि वो हॉर्न ओके प्ली के सेट पर तनुश्री और नाना को डांस सिखाने जाती थीं औ जिस वक्त यह घटना हुई वो सेट पर मौजूद थीं। हालांकि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं पता लेकिन उन्होंने यह देखा था कि तनुश्री का मूड खराब था और वो वैन में जाकर बैठ गई थीं। तनुश्री ने हाल ही में नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा थाने में मामला दर्ज कराया है।

इस मामले के पड़ताल के दौरान मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और अब पुलिस ने डेजी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ये क्या, इस डायरेक्टर के सामने वरुण धवन शर्टलेस होकर करने लगे पंजाबी गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

निक जोनस के भाई जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ भारत पहुंचे, देखें Photos

दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'जिंद माही' रिलीज, 'अक्टूबर' फेम बनिता संधू संग किया रोमांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन