1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने तनुश्री पर किया चवन्नी का मानहानि केस!

राखी सावंत ने तनुश्री पर किया चवन्नी का मानहानि केस!

 Published : Nov 02, 2018 09:00 am IST,  Updated : Nov 02, 2018 09:00 am IST

 "तनुश्री मेरे खिलाफ चाहे 10 करोड़ रुपये का मामला दर्ज कराएं या 50 करोड़ का, मैं इतनी कीमती हूं। लेकिन, मैं उन्हें मात्र 25 पैसे योग्य मानती हूं, इसलिए मैंने इतने पैसे का मामला दर्ज किया है।" 

राखी सावंत-तनुश्री...- India TV Hindi
राखी सावंत-तनुश्री दत्ता Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगा चुकीं अभिनेत्री राखी सावंत ने अब तनुश्री के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। हर्जाने में उन्होंने तनुश्री से 25 पैसे की मांग की है।

राखी सांवत ने कहा, "मैंने तनुश्री दत्त पर 25 पैसे का मामला दर्ज किया है। माता-पिता को उनकी बेटी की वजह से दंड नहीं दिया जाना चाहिए। अगर तनुश्री इतनी ही घमंडी बनी रहती हैं तो मैं उन पर 50 करोड़ रुपये का मामला दर्ज करूंगी। उन्होंने मुझे बहुत अपशब्द कहे हैं। कहा है कि मैं निम्न वर्ग की हूं, मेरे दिमाग को सर्जरी की जरूरत है। ऐसा कह उन्होंने मेरी मां का अपमान किया है। इसलिए मैंने उन पर मामला दर्ज कराया है। "

25 पैसे का मामला दर्ज किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "तनुश्री मेरे खिलाफ चाहे 10 करोड़ रुपये का मामला दर्ज कराएं या 50 करोड़ का, मैं इतनी कीमती हूं। लेकिन, मैं उन्हें मात्र 25 पैसे योग्य मानती हूं, इसलिए मैंने इतने पैसे का मामला दर्ज किया है।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन