मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ नजर आएं, दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर रॉयल लुक में दिखें। दीपिका और रणवीर बैंगलोर के लिए रवाना हो चुके हैं, कल दोनों का वहां रिसेप्शन है। एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर काफी खुश नजर आएं, दोनों ने वाइट कलर के कपड़े पहने थे, दीपिका के हाथों में लाल चूड़ा, कान में बड़े इयररिंग्स और गले में मंगलसूत्र था। बताया जा रहा है कि दीपिका का मंगलसूत्र सोलटायर का है, इसकी कीमत 20 लाख बताई जा रही है।
Image Source : Yogen ShahDepp-Veer
कल बैंगलूरु में दीपिका के मम्मी पापा की तरफ से उनके रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी गई है, वहीं मुंबई में दोनों का रिसेप्शन 28 नवंबर को होगा, इस रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों को इन्वाइट किया जाएगा।
Image Source : Yogen ShahDepp-Veer
बता दें, दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल थे, महज 30-40 लोगों की मौजूदगी ने दोनों सात फेरे लिए।
इस शादी में बॉलीवुड से भले ही कोई इन्वाइटेड नहीं था लेकिन दीपिका और रणवीर ने अपने ड्राइवर, मैनेजर और बॉडीगॉर्ड को इस शादी में शामिल किया था।
Image Source : Yogen ShahDepp-Veer
इससे पहले जब दोनों इटली से इंडिया लौटे तो रणवीर अपनी दुल्हन दीपिका का खूब ख्याल रख रहे थे। दोनों के फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर एकत्र हो गई, दोनों के लिए एयरपोर्ट से बाहर जाना मुश्किल हो रहा था। इन सभी के बीच रणवीर एक अच्छे पति की तरह भीड़ से बाहर निकालकर ले गए। दोनों ने रणवीर सिंह के घर पहुंचने के बाद फैंस औहर मीडिया का शुक्रियादा भी किया। इस दौरान दीपिका क्रीम कलर के कुर्ते और पजामा में लाल दुप्पटा ली हुई थीं। तो वहीं रणवीर ने क्रीम कलर का कुर्ता पजामा के सात लाल रंग की जैकेट पहनी हुई थी।
Also read:
दीपिका और रणवीर की शादी में आई मुसीबत, इस नियम का हुआ है उल्लंघन
जर्नलिस्ट पर भड़कीं प्रीति जिंटा, #MeToo मूवमेंट पर उनके इंटरव्यू को तोड़ मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप
सलमान खान के स्टाफ को धमकाने वाले व्यक्ति को प्रयागराज में किया गया गिरफ्तार
Latest Bollywood News