1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के स्टाफ को धमकाने वाले व्यक्ति को प्रयागराज में किया गया गिरफ्तार

सलमान खान के स्टाफ को धमकाने वाले व्यक्ति को प्रयागराज में किया गया गिरफ्तार

 Published : Nov 19, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 02:09 pm IST

सलमान के फैन ने ही उनके स्टाफ को धमकी दी है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

मुंबई: अपने फैंस के प्यार की वजह से ही कोई भी एक्टर सुपरस्टार बनता है। मगर कई बार फैंस का यह प्यार ही एक्टर्स के लिए दिक्कतें पैदा कर देता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ हुआ है। भाईजान का नंबर पाने के लिए एक फैन ने उमके स्टाफ को ही धमकी दे डाली।

आपको बता दें कि शेरा नाम का एक व्यक्ति सलमान खान के स्टाफ से उनका नंबर मांग रहा था। मगर स्टाफ के नंबर ना देने की वजह से शेरा ने उसे फोन पर धमकी दी। दोनों की फोन पर लड़ाई भी हुई।

जिसके बाद सलमान खान के स्टाफ ने मुंबई पुलिस में एफआईआर दाखिल करा दी। यह एफआईआर तीन दिल पहले कराई गई थी। एफआईआर के अनुसार- शेरा नाम का व्यक्ति सलमान खान के स्टाफ से  उनका नंबर मांग रहा था और उसके मना करने पर वह उसे धमकी दे रहा है।

एफआईआर के तुरंत बाद पुलिस की टीम ने नंबर ट्रेस कराया जिससे पता चला कि यह नंबर शेरा उर्फ शेरू के नाम से रजिस्टर है। जिसे मुंबई पुलिस ने रविवार की शाम को प्रयागराज  में गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कि पूछताछ के लिए शेरा को मुंबई लाया गया है।

आपको बता दें इस समय सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की पंजाब में शूटिंग कर रहे हैं। 'भारत' को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं तो वहीं इस फिल्म के अतुल अग्निहोत्री, भूषण कुमार और सलमान खान प्रो़ड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज होगी।

Also Read:

Koffee with karan 6: सैफ अली खान करीना से ज्यादा अपनी बहन सोहा अली खान पर करते हैं विश्वास, जानिए क्यों

सुष्मिता सेन के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉ़ल ने इस खास अंदाज में किया विश

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन