Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee with karan 6: सैफ अली खान करीना से ज्यादा अपनी बहन सोहा अली खान पर करते हैं विश्वास, जानिए क्यों

Koffee with karan 6: सैफ अली खान करीना से ज्यादा अपनी बहन सोहा अली खान पर करते हैं विश्वास, जानिए क्यों

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 19, 2018 08:08 am IST, Updated : Nov 19, 2018 08:08 am IST

सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ हाल ही में करण जौहर के बहुचर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 में आए थे। इस दौरान उन्होंने सोहा अली खान और करीना कपूर दोनों को लेकर खुलासा किये।

saif and sara ali khan- India TV Hindi
saif and sara ali khan

नई दिल्ली: कॉफी विद करण 6 में इस बार सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ पहुंचे थे। जैसा कि आपको पता है करण जौहर शो कॉफी विद करण कई वजहों से चर्चा में रहता है। यहां पर आने वाले बॉलीवुड सेलेब्स कई ऐसे खुलासे करते हैं जो शायद ही आप कभी पेपर, अखबार या टीवी में पढ़ते हो। इस बार सैफ अली खान ने खुद की बहन सोहा अली खान को लेकर अपनी बेटी सारा अली खान के सामने ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर सोहा भी एक पल के लिए हैरान हो जाएं।

सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ हाल ही में करण जौहर के बहुचर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 में आए थे। इस दौरान सैफ ने कई खुलासे किए। वो अपने दिल में राज छुपाए रखते हैं। कुछ बातें ऐसी हैं जिसे वो अपनी पत्नी करीना के साथ भी शेयर नहीं करते।

सोहा हैं सीक्रेट कीपर

सारा अली खान और सैफ अली खान हाल ही में करण जौहर के चर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 में आए थे। करण ने इस शो में दोनों से कई सारे राज खुलवाए। चैट के दौरान करण ने सैफ से पूछा कि आपके परिवार में सबसे अच्छा सीक्रेट कीपर कौन है? इसका जवाब देते हुए सैफ ने चौंकाने वाला बयान दिया और कहा कि, ‘मेरी बहन सोहा अली खान सीक्रेट्स सेफ रखने में सबसे सही हैं। आप उस पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।’ सोहा के बाद सैफ ने अपनी पत्नी करीना का भी नाम लिया और कहा कि वो भी सीक्रेट्स सेफ रखती हैं, जिसके बाद करण चौंक गए। करण ने सैफ से कहा कि, ‘अगर आप करीना के साथ कोई न्यूज शेयर करेंगे तो वो तुरंत ही दूसरे 44 ग्रुप्स में फैल जाएगी।’

करीना हैं गॉसिप क्वीन

करीना कपूर खान के बारे में ये सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की वो चलती-फिरती गॉसिप क्वीन हैं। हालांकि, सैफ, करीना पर काफी भरोसा करते हैं। दोनों एक-दूसरे के सीक्रेट्स को सेफ रखते हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement