1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉ़ल ने इस खास अंदाज में किया विश

सुष्मिता सेन के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉ़ल ने इस खास अंदाज में किया विश

 Published : Nov 19, 2018 12:35 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 12:36 pm IST

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 43 वां  बर्थडे मना रही हैं। यह बर्थडे सुष्मिता के लिए बहुत ही खास है क्योंकि इस बर्थडे पर उनके साथ हैं लव ऑफ लाइफ रोहमन शॉल। रोहमन शॉल ने सुष्मिता के बर्थडे पर इस खास अंदाज में विश किया है।

sushmita sen  birthday- India TV Hindi
sushmita sen  birthday

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 43 वां  बर्थडे मना रही हैं। यह बर्थडे सुष्मिता के लिए बहुत ही खास है क्योंकि इस बर्थडे पर उनके साथ हैं लव ऑफ लाइफ रोहमन शॉल। रोहमन शॉल ने सुष्मिता के बर्थडे पर इस खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे जान। मेरे पास ज्यादा शब्द नहीं है लेकिन मेरे तरफ से ढेर सारा प्यार। आगे रोहमन लिखते है कि ''आई लव यू, हमेशा''

अपनी एक मुस्कुराहट से लाखों दिलों की धड़कनों को तेज करने वाली  पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का जन्म एक बंगाली परिवार में हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 में हुआ था। हाल ही में ये विश्व सुंदरी एक बार फिर चर्चा में तब आई; जब उनका नाम 15 साल छोटे एक मॉडल के साथ जोड़ा जाने लगा। खबरों की मानें तो सुष्मिता मुंबई में मॉडलिंग कर रहे तल्लीताल निवासी रोमान शॉल से जल्द शादी करने वाली हैं। सुष्मिता के बर्थडे पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

21 मई 1994 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। बता दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले सुष्मिता 'मिस इंडिया प्रतियोगिता' में ऐश्वर्या राय बच्चन को भी हरा चुकी हैं।

आपका बता दें कि 43 साल की सुष्मिता रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं और सबसे खास बात यह है कि रोहमन उनसे 15 साल छोटे हैं । रोमन 27 साल के हैं और सुष्मिता 43 साल की । कुछ दिन पहले दिवाली के मौके पर रोमन के साथ सुष्मिता का एक वीडियो सामने आया है । मीडिया में आई खबरों की मानें तो नैनीताल में कश्मीरी शॉल का व्यवसाय करने वाले रोहमन के पिता रियाज शॉल और मां इस खबर से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने सुष्मिता सेन को जन्मदिन पर फोन पर बधाई दी थी। अगर दोनों शादी करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

सुष्मिता ने दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट और सिकंदराबाद के सेंट एन्नस हाई स्कूल से पढ़ाई की है।रोहमन से पहले भी सुष्मिता के एक-दो नहीं 10 ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं । उनकी छवि हमेशा से एक ऐसी एक्ट्रेस की रही है जिसने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन