Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करणवीर की वाइफ ने लेटर लिखकर सलमान को सुनाई थी खरी-खरी, अब केवी ने सलमान से मांगी माफी

करणवीर की वाइफ ने लेटर लिखकर सलमान को सुनाई थी खरी-खरी, अब केवी ने सलमान से मांगी माफी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 17, 2018 06:52 pm IST, Updated : Nov 17, 2018 06:55 pm IST

करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने 'बिग बॉस' की टीम को पत्र लिखकर उन्हें 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान करणवीर का अपमान नहीं करने के लिए कहा है।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

मुंबई: बिग बॉस 12 में आज वीकेंड का वार में एक करणवीर बोहरा सलमान खान से माफी मांगते नजर आएंगे। बता दें, करणवीर अपनी किसी गलती की वजह  से नहीं बल्कि वाइफ टीजे सिद्धू के ओपन लेटर पर सलमान से माफी मांगते दिखेंगे। बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें सलमान करणवीर से पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें लगता है कि वो उनका मजाक उड़ाते हैं, क्योंकि उनकी वाइफ को आपसे हंसी मजाक करना आपका मजाक उड़ाना लगता है। अगर ऐसा है तो आज से मैं आपसे बात ही नहीं करूंगा।

सलमान की बात सुनकर करणवीर चौंक गए, और कहने लगे, ऐसा कुछ नहीं है, अगर ऐसा है तो मैं उसकी तरफ से आपसे माफी मांगता हूं। देखिए वीडियो-

बता दें, वीकेंड वॉर के दिन सलमान खान से करणवीर का मजाक बनाने लगे। कभी उनकी बॉडी शेमिंग के लिए तो कभी कपड़ों के लकर मजाक करने लगे। जिससे कऱणवीर की पत्नी टीजे सिंधू सलमान पर भड़क गई। टीवी कलाकार करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने 'बिग बॉस' की टीम को पत्र लिखकर उन्हें 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान करणवीर का अपमान नहीं करने के लिए कहा है।

टीजे के अनुसार, शो के निर्माता और होस्ट सलमान खान (हालांकि उन्होंने सीधे सलमान खान का नाम नहीं लिया) बिग बॉस के जिन प्रतिभागियों को सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं, करणवीर उनमें से हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है, "ऐसा लगता है कि आप (बिग बॉस टीम) करणवीर (बिग बॉस घर में जिन्हें केवी कहकर पुकारा जा रहा है) से किसी बात पर नाराज हैं लेकिन हमें नहीं पता क्या बात है। हर सप्ताहांत केवी का मजाक उड़ाया जाता है और उन्हें इस हतोत्साहित किए जाते देखना बहुत मुश्किल होता है।" उन्होंने किसी खास प्रतिभागी पर कार्रवाई के मामले में शो के निर्माताओं पर दोहरा मानदंड अपनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने उदाहरण दिया, "लोग जब रोहित (सह प्रतिभागी) के बैगनी शॉर्ट्स का मजाक उड़ाते हैं, तो वे इस पर सवाल उठाते हैं. लेकिन केवी कुछ भी पहने, उनका मजाक उड़ाया जाता है, चाहे उनके बाल हों, कपड़े हों या वो जैसा दिख रहे हों। किसी के रंग-रूप या पहनावे के लिए उसका मजाक बनाना गलत है।"

उन्होंने 'बिग बॉस' टीम से करणवीर की टांग खिंचाई ना करने का आग्रह किया क्योंकि वह दो बेटियों के पिता भी हैं। उन्होंने कहा कि करणवीर की मनोरंजन जगत बिरादरी भी इन बातों को लेकर बेहद परेशान है।

बता दें, बिग बॉस के घर से शिवाशीष को निकाल दिया गया है, उनपर घर के नियम तोड़ने के आरोप लगे हैं।

(बिग बॉस 12 की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

Also Read:

Bigg Boss 12: सलमान खान और बिग बॉस पर भड़की करणवीर की पत्नी , ओपन लेटर लिख निकाला गुस्सा

Bigg Boss 12: उर्वशी वाणी का सफर खत्म, कहा- दीपक का मुंह नहीं देखना चाहती

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement