1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: सलमान खान ने शिवाशीष मिश्रा को निकाला घर से बाहर, नियम तोड़ने की मिली सजा

Bigg Boss 12: सलमान खान ने शिवाशीष मिश्रा को निकाला घर से बाहर, नियम तोड़ने की मिली सजा

 Published : Nov 17, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 04:08 pm IST

सलमान खान शनिवार को 'बिग बॉस 12' से शिवाशीष मिश्रा को बाहर कर देंगे।

Shivashish Mishra- India TV Hindi
Shivashish Mishra Image Source : TWITTER

सलमान खान शनिवार को 'बिग बॉस 12' से शिवाशीष मिश्रा को बाहर कर देंगे। शिवाशीष पर घर के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। 'वीकेंड का वार' में सलमान, शिवाशीष पर बरसते नजर आएंगे। इसके बाद वह अनाउंस करेंगे कि सजा के तौर पर शिवाशीष को घर से निष्कासित किया जा रहा है।

देखें वीडियो...

दरअसल, शुक्रवार के एपिसोड में रोमिल चौधरी ने शिवाशीष को काल कोठरी की सजा दी थी, जिसे शिवाशीष ने मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 'बिग बॉस' ने उन्हें चेतावनी दिया था कि उन्हें कप्तान की बात माननी होगी, लेकिन इसके बाद भी वह जेल नहीं गए। शिवाशीष की इस हरकत के बाद 'बिग बॉस' ने अगले हफ्ते के लिए रोमिल को छोड़कर सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते शिवाशीष के अलावा कोई घर से एलिमिनेट नहीं होगा।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी कंटेस्टेंट को घर से निकाला गया हो। पिछले सीजन में प्रियांक शर्मा को भी एलिमिनेट कर दिया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री ली थी। इसके अलावा जुबैर खान को भी घर से बीच में ही निकाल दिया गया था।

इसके अलावा 'वीकेंड के वार' में अनूप जलोटा भी नजर आएंगे। सलमान, अनूप जलोटा से सवाल पूछेंगे कि आपका और जसलीन का क्या रिश्ता है। इस पर अनूप जलोटा कहेंगे कि उनके मन में जसलीन के लिए कोई रोमांटिक फीलिंग नहीं है। वह उन्हें बस अपनी शिष्या मानते हैं। यह सुन जसलीन दुखी नजर आएंगी।

(बिग बॉस 12 की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

Also Read:

Bigg Boss 12: सलमान खान और बिग बॉस पर भड़की करणवीर की पत्नी , ओपन लेटर लिख निकाला गुस्सा

Bigg Boss 12: उर्वशी वाणी का सफर खत्म, कहा- दीपक का मुंह नहीं देखना चाहती

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन