1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के साथ फिल्म करने से पहले दीपिका ने रखी ऐसी शर्त

सलमान के साथ फिल्म करने से पहले दीपिका ने रखी ऐसी शर्त

हाल ही में खबर आई थी कि कबीर खान अब दीपिका पादुकोण और सलमान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब एक हैरान कर देने वाली खबर आई है।

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज इस मुकाम पर हैं कि इंडस्ट्री में हर कोई उनके साथ काम करना चाहते है। उनके बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि वह जिस भी फिल्म में होते हैं वह बॉक्सऑफिस पर हिट होती ही है। हाल ही में खबर आई थी कि कबीर खान अब दीपिका पादुकोण और सलमान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। दीपिका ने कबीर खान के साथ फिल्म साइन करने से पहले एक शर्त रख दी है।

इसे भी पढ़े:- दीपिका की ख्वाहिश होगी पूरी, सलमान संग करेंगी रोमांस

खबरों के अनुसार दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी जिसे जल्द ही कबीर खान ने पूरा भी कर दिया है। लेकिन अब दीपिका ने इसमें के शर्त रखी दी है। दरअसल सलमान की फिल्मों में देखा जाता है कि उनकी सह अभिनेत्रियों कोई खास किरदार नहीं मिलता और पूरा फोकस सिर्फ सलमान पर होता है। लेकिन दीपिका चाहती हैं कि फिल्म में उनका किरदार दमदार होना चाहिए और यही शर्त उन्होंने कबीर खान के सामने रख दी। कबीर ने उनकी इस शर्त को आसानी से मान भी लिया है और उनके रोल पर काम किया जा रहा है।

इसे देखकर लगता है इन दिनों दीपिका के सितारे बुलंदी पर हैं। उनकी पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई गई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी आच्छा खासा कारोबार किया था। दूसरी तरफ दीपिका अब हॉलीवुड में भी अपने करियर की शुरुआत करने जे रही हैं। दीपिका इन दिनों विन डिजेल के साथ फिल्म 'xxx' की सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News