1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका की ख्वाहिश होगी पूरी, सलमान संग करेंगी रोमांस

दीपिका की ख्वाहिश होगी पूरी, सलमान संग करेंगी रोमांस

 Published : Apr 08, 2016 05:57 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 05:59 pm IST

हाल ही में खबर आई है कि दीपिका पादुकोण जस्द ही सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं।

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वह अब इस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि जिस भी फिल्म में सलमान होते है वह बॉक्सऑफिस पर हिट होती ही है। अब खबर है कि सलमान खान जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में खबर आई है कि सलमान ने निर्देशक कबीर खान की अगली फिल्म साइन कर ली है। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। फिल्म का टाइटल क्या रखा जाएगा इसके बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन भी भरपूर देखने को मिलेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

इसे भी पढ़े:- दीपिका पादुकोण को मिलना चाहिए नेशनल फिल्म अवार्ड!

एक समारोह के दौरान दीपिका ने सलमान के साथ काम करने को लेकर इच्छा भी जताई थी। उनका कहना था कि वह सलमान के साथ काम तो करना चाहती हैं लेकिन अब तक उन्हें उनके साथ किसी फिल्म में करने को लेकर ऑफर नहीं दिया गया है। दूसरी तरफ सलमान ने भी कहा था कि वह दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं।

कबीर खान इससे पहले भी सलमान के साथ ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ में काम कर चुके हैं।

फिलहाल तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग लगभग खत्म ही हो चुकी है। फिल्म में सलमान पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 'सुल्तान' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘क्स.एक्स.एक्स. द जेंडर ऑफ केज’की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म से दीपिका हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन