1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 330 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स

BSNL का 330 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 01, 2026 07:50 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 07:50 pm IST

BSNL ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने 330 दिन वाला एक सस्ता प्लान हाल ही में पेश किया है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज प्लान Image Source : BSNL INDIA

BSNL ने 330 दिन वाला एक सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं। वैसे तो सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के पोर्टफोलियो में कई लंबी वैलिडिटी वाले प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन इस प्लान में यूजर्स को कई और बेनिफिट्स मिलेंगे। BSNL के इस प्लान की कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले काफी कम है।

330 दिन वाला सस्ता प्लान

BSNL ने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताया है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो भारत संचार निगम से इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है।

इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 495GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ BiTV का भी एक्सेस देता है। यूजर्स अगर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो इसके लिए उन्हें हर महीने 151 रुपये देने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। BiTV पर यूजर्स अपने पसंदीदा मूवीज, टीवी शोज और वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं।

नेटवर्क हो रहे अपग्रेड

BSNL लगातार अपना नेटवर्क एक्सपेंड कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने पूरे देश में एक साथ 4G सर्विस पिछले दिनों लॉन्च की है। कंपनी ने इसके लिए करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाए हैं, जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड हैं। साथ ही, सरकारी कंपनी 1 लाख और नए मोबाइल टावर लगाने वाली है। यही नहीं, कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इस साल 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें - बार-बार गलत पासवर्ड एंटर करना पड़ेगा भारी, Android फोन 5 साल के लिए हो जाएगा लॉक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक