1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 01 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आज तुला और मिथुन राशि के लिए धन लाभ के संकेत, कुंभ राशि वाले किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे

01 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आज तुला और मिथुन राशि के लिए धन लाभ के संकेत, कुंभ राशि वाले किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Oct 01, 2026 06:09 am IST,  Updated : Oct 01, 2026 09:03 am IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का सभी राशियों पर आज अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल।

01 october 2026 ka rashifal, aaj ka rashifal, आज का राशिफल, 01 अक्टूबर 2026 का राशिफल- India TV Hindi
01 अक्टूबर 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज पंचमी और षष्ठी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज चन्द्रषष्ठी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। किसी को कारोबार में लाभ मिलेगा तो किसी को काम और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। यहां विस्तार से जानिए आज का पूरा राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 6

वृषभ राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे आपके बीच मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल मिलेगा। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 3

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में रहेगा। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग विदेश में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 5

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज माता पिता के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को जल्द पूरा करने से सफलता मिलेगी। बिजनेसमैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन खत्म होंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जायेगी, जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आज किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। जीवन में माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 2

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है, किसी अच्छे रेस्टॉरेन्ट में लंच के लिए जायेंगे। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आज आपको बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ी उलझन में रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बनायेंगे। दोस्त की बर्थ डे पार्टी मे जायेंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बनायेंगे। आज आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - केसरिया
  • शुभ अंक - 7

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार लोगों में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर डेकोरेशन का काम भी करवाने का मन बनायेंगे। कांट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस मे फायदा करायेगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: फर्नीचर की गलत दिशा से बढ़ सकती हैं जीवन में परेशानियां? ड्रेसिंग और डाइनिंग टेबल को लेकर जानें वास्तु के नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।