भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों तीन फिल्मों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिनमें से एक को रिलीज हुए तीन, दूसरी को दो तो तीसरी को तीन हफ्ते हो गए हैं। पहली फिल्म है 'मैं वापस आऊंगा', जो वर्ड ऑफ माउथ के दम पर रफ्तार पकड़ चुकी है तो वहीं दूसरी 'कॉकटेल 2' है, जो रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और तीसरी फिल्म है अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल', जिसे रिलीज हुए अभी 7 ही दिन हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर सबको पीछे छोड़ते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी कर ली है। ये फिल्म दुनियाभर में तो पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी ये 100 करोड़ कमाने से चंद कदम ही दूर रह गई है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 87.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो बुधवार को इसने 6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में मंगलवार की तुलना में काफी गिरावट देखने को मिली, लेकिन वीक डेज होने के चलते ये आंकड़ा अच्छा माना जा रहा है। अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे टक्कर देने के लिए कई नई फिल्में आ रही हैं, जिनमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' भी शामिल है जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से अन्य फिल्मों के साथ ही वेलकम टू द जंगल के बिजनेस पर भी असर पड़ने की संभावना है।
'वेलकम टू द जंगल' का डे वाइज कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल के प्रतिदिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू वाले दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 24.75 करोड़, चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, यानी पांचवे दिन वेलकम टू द जंगल ने 9.25 करोड़ कमाए तो वहीं छठें दिन 13.49 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ इस कॉमेडी फिल्म ने 6.00 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये कलेक्शन 127 करोड़ के पार पहुंच गया है।
'वेलकम टू द जंगल' के बारे में
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'वेलकम' की तीसरी किश्त है। ये कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, फरीदा जलाल, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदसानी, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, किरण कुमार और जाकिर हुसैन जैसे कालाकार भी अहम भूमिका में हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिरोज ए नाडियाडवाला, वेदांत विकास बाली और राकेश डांग द्वारा निर्मित है।
ये भी पढ़ेंः पहले ही दिन 'वेलकम टू द जंगल' का डबल डिजिट कलेक्शन, तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड