अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' न सिर्फ अपनी कॉमेडी सीन्स, कास्ट और कहानी के लिए, बल्कि एक बहुत ही अनोखे सिनेमैटिक ट्रिक के लिए भी चर्चा में है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इंटरवल के ठीक बाद एक सरप्राइज सीक्वेंस दिखाया गया है, जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। हिंदी सिनेमा में ऐसा कॉन्सेप्ट बहुत कम देखने को मिलता है और शुरुआती दर्शकों के रिस्पांस से लगता है कि मेकर्स का ये नया एक्सपेरिमेंट सफल रहा। अब सवाल ये है कि आखिर ब्रेक में ऐसा क्या दिखाया गया, जो सोशल मीडिया पर इसे लेकर इतना बज बना हुआ है।
'वेलकम टू द जंगल' में इंटरवल के बाद क्या होता है?
आम तौर पर हर फिल्म में होने वाली चीजों से हटकर स्क्रीन पर इंटरवल शब्द आता है और उसके तुरंत बाद अक्षय कुमार हाथ में पॉपकॉर्न लिए दिखाई देते हैं और सीधे दर्शकों से बात करते हैं। वह बताते हैं कि मेकर्स ने फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना शूट किया था, लेकिन उसे फिल्म में जगह नहीं मिल पाई थी, इसलिए उन्होंने इसे इंटरवल के बाद दिखाने का फैसला किया। इस सीक्वेंस के बाद 'क्यों' गाना आता है, जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी दिखाई दे रहे हैं। ये गाना मशहूर सिंगर तलविंदर ने गाया है, जो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर कर दिया है।
'वेलकम टू द जंगल' इंटरवल पर दर्शकों का रिएक्शन
मेकर्स की इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म का यह एक ऐसा एक्सपेरिमेंट है, जो सफल रहा। फिल्म के पेड प्रिव्यू 25 जून को शाम 7:30 बजे से शुरू हुए और इस एक्सपेरिमेंट को लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा। ऐसे कई दर्शक, जो वॉशरूम जाने या स्नैक्स लेने के लिए उठे थे। वे अक्षय कुमार का मैसेज सुनते ही तुरंत अपनी सीट पर वापस बैठ गए।
'वेलकम टू द जंगल' की धांसू कास्ट
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कई शानदार कलाकार भी हैं।
ये भी पढे़ं- 'वेलकम टू द जंगल' को स्टार्स की फौज का मिला फायदा, हर सीन है हंसी-हंगामे से भरपूर, फरीदा जलाल-किरण कुमार हैं शोस्टॉपर
Welcome To The Jungle देखकर क्या बोले दर्शक? X पर दिए मिले-जुले रिव्यू, दो हिस्सों में बंटी राय