1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन के रनआउट पर भड़के अभिषेक शर्मा, बोले- क्या कर रहा है यार?

ईशान किशन के रनआउट पर भड़के अभिषेक शर्मा, बोले- क्या कर रहा है यार?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 01, 2026 10:36 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 12:20 am IST

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच रन लेने में गलतफहमी हो गई, जिसके चलते ईशान रनआउट हो गए।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AFP

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे ही ओवर में दो अहम विकेट गंवा दिए। इस दौरान ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई गलतफहमी ने भारत को बड़ा झटका दे दिया।

दरअसल, दोनों बल्लेबाजों के बीच रन लेने को लेकर तालमेल नहीं बन पाया। एक रन चुराने की कोशिश में ईशान किशन रनआउट हो गए। इस घटना के बाद स्टंप माइक में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ईशान किशन पर भड़के अभिषेक

रनआउट के बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा से कहा- तू भागा क्यों नहीं, मेरी कॉल थी ना।  इस पर अभिषेक ने नाराजगी जाहिर करते हुए जवाब दिया- क्या कर रहा है यार, पहले बॉल तो निकलने देता। क्या लग रहा है, आउट है या नॉट आउट? इस पर ईशान ने कहा कि क्लोज लग रहा है, लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले में वह रनआउट करार दिए गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। ईशान और अभिषेक शर्मा के बीच हुई ये जोरदार बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई।

भारतीय कप्तान ने जीता टॉस

भारतीय टीम ने दूसरे ओवर में ही दो विकेट गंवाकर खुद को मुश्किल में डाल लिया है। अब मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर टीम की पारी संभालने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई। इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे, लेकिन पहले विकेट के लिए सिर्फ 6 रन जोड़ सके। संजू दूसरे ओवर में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में ईशान किशन रनआउट होकर चलते बने। किशन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

ICC Rankings में भयंकर उलटफेर, ईशान किशन बने नंबर वन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा को नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल