मुंहासे हटाने के लिए आजमाएं डॉक्टर हंसा योगेंद्र के ये देसी उपाय
मुंहासे हटाने के लिए आजमाएं डॉक्टर हंसा योगेंद्र के ये देसी उपाय
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी त्वचा पर गाहे बगाहे मुंहासों का हमला होता है तो यह लेख आपके लिए हैं। डॉक्टर हंसा योगेंद्र एक्ने से छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे बता रही हैं। इन नुस्खों की मदद से आप देसी तरीके से एक्ने की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
Published : Jul 01, 2026 10:55 pm IST, Updated : Jul 01, 2026 10:59 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH/FACEBOOK- The Yoga Institute
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी त्वचा पर गाहे बगाहे मुंहासों का हमला होता है तो यह लेख आपके लिए हैं। डॉक्टर हंसा योगेंद्र एक्ने से छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे बता रही हैं। इन नुस्खों की मदद से आप देसी तरीके से एक्ने की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
मुल्तानी मिट्टी, नीम और हल्दी: एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक छोटा चम्मच नीम और चुटकीभर हल्दी को आपस में मिलाएं और फिर इसमें गुलाब जल डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। अब इस पैक की पतली लेयर चेहरे पर लगाएं और दस मिनट के बाद चेहरा धोएं। मुल्तानी मिटटी स्किन के ऑयल को सोखता है, नीम बैक्टीरिया से लड़ता है और हल्दी सूजन को कम करता है। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में केवल दो बार ही करें। इस पैक से धीरे धीरे मुहासें कम होने लगते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
शहद और बेसन: अगर आपकी स्किन ड्राई और सेंसिटिव है तो ऐसे में आप शहद और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बड़े चम्मच बेसन में एक छोटी चम्मच शहद, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर स्किन पर आठ से दस मिनट तक लगाएं। बेसन स्किन की नेचुरल ऑयल को हटाए बिना स्किन को साफ करता है। वहीं शहद त्वचा को हील करता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा और टी ट्री ऑयल: अगर आपके चेहरे पर बड़े और दर्दनाक एक्ने हैं तो उसे हटाने के लिए एलोवेरा और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में एक दो बूंद टी ट्री ऑयल डालकर मिलाएं। इसे सिर्फ पिम्पल्स पर लगाएं और दस से पंद्रह मिनट के बाद, स्किन धोएं। इसे एक्ज़िम वाली स्किन पर न लगाएं। टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया को हटाता है और एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
हंसा योगेंद्र कहती हैं कि आजकल ज़्यादातर महिलाएं अनियमित जीवन शैली को फॉलो करती हैं। खराब खानपान के साथ बहुत ज़्यादा तनाव और नींद की कमी भी एक्ने की वजन बनती है। इसलिए घरेलू नुस्खों के साथ ज़रूरी है कि आप अपनी जीवनशैली बेहतर करें। खानपान अच्छा करें। जब आप अंदरूनी रूप से हेल्दी होंगी तब आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करेगा