1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. रवि किशन ने बीच में ही छोड़ा 'द अलायंस', अकेली पड़ीं बेटी रीवा, खुद भोजपुरी सुपरस्टार भी हो गए भावुक

रवि किशन ने बीच में ही छोड़ा 'द अलायंस', अकेली पड़ीं बेटी रीवा, खुद भोजपुरी सुपरस्टार भी हो गए भावुक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 01, 2026 11:14 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 11:14 pm IST

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने बीच में ही शो 'द अलायंस' को अलविदा कह दिया है। शो को यूं बीच में अलविदा कहने पर रवि किशन इमोशनल हो गए और रो पड़े। वहीं उनके साथ उनकी बेटी रीवा किशन भी भावुक हो गईं।

ravi kishan- India TV Hindi
रीवा किशन, रवि किशन। Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN

हिंदी और भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन इन दिनों हालिया रियेलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर चर्चा में रहे, जिसमें उन्होंने धासू एंट्री ली। शो मं उन्होंने अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री ली थी। लेकिन, अब अचानक उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया है। शो को अलविदा कहते वक्त रवि किशन काफी भावुक हो गए और उनके साथ-साथ उनकी बेटी रीवा भी काफी इमोशनल नजर आईं। शो में आने के बाद से ही रीवा अपने घर को याद कर रही थीं, खासतौर पर उन्हें अपनी मां की काफी याद आ रही थी। मगर उन्हें अपने पिता का सहारा था, लेकिन अब रवि किशन ने भी शो को बीच में ही अलविदा कह दिया, जिससे रीवा काफी मायूस हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

द अलायंस का नया प्रोमो

शो का नया प्रोमो मेकर्स ने हाल ही में जारी किया है, जिसमें रवि किशन 'द अलायंस' को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं। मगर इस बार वह शो छोड़ते वक्त काफी इमोशनल दिखे। वह अपने आंसू कंट्रोल ही नहीं कर सके और उनकी आंखों में आंसू आ गए। रवि किशन ने बताया कि वह गोरखपुर जा रहे हैं, क्योंकि वह वहीं रहते हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह शो में किसी वजह से आए थे। इसी के साथ उन्होंने शो को यूं बीच में छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया।

रवि किशन ने बताई शो छोड़ने की वजह

रवि किशन ने शो छोड़ने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा- 'मेरे आंसू किसी ने नहीं देखे हैं। मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, मैं शो में जिस लिए आया था, वो पूरा किया। अब मुझे ड्यूटी से कॉल आ गया है तो मुझे जाना पड़ेगा, क्योंकि इसी के लिए लोगों ने मुझे वोट किया है। मैं अब गोरखपुर जा रहा हूं, क्योंकि मैं वहीं रहता हूं।' ये कहते-कहते रवि किशन रो पड़े और उनकी बेटी रीवा किशन की आंखें भी भर आईं। ऐसे में जाते-जाते रवि किशन अपनी बेटी का हौसला बढ़ाते दिखे।

'द अलायंस' के बारे में

शो की बात करें तो कुणाल खेमू होस्टेड इस शो में रवि किशन ने अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री ली थी, जिनके बॉन्ड की शुरुआत से ही काफी चर्चा रही। रवि किशन के चलते इस शो को हिंदी दर्शकों के साथ-साथ भोजपुरी ऑडियंस से भी खूब प्यार मिल रहा था। शो में रवि किशन और रीवा किशन के अलावा कुशाल टंडन, अरसलान गोनी, जैद दरबार, नीति टेलर, मिनी माथुर, डेजी शाह, रूही दोसानी, पायल धरे, सैबी सूरी, विशाल सिंह, अरमान खेरा और डॉली जावेद जैसे चर्चित चेहरे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः कालीन भैया का खौफ और मुन्ना भैया की वापसी पर भारी पड़े रवि किशन, नए अंदाज में 'मिर्जापुर द मूवी' की भौकाली झलक ने मचाई धूम

11 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर, 8.5 IMDb रेटिंग, सस्पेंस से भरा चूहे-बिल्ली का खेल हिलाएगा सिस्टम, भेष बदलने वाला ठग पलटेगा क्लाइमेक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन