1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में प्रोटीन की कमी दूर कर सकती है कुलथी की दाल, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

शरीर में प्रोटीन की कमी दूर कर सकती है कुलथी की दाल, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 01, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 09:36 pm IST

प्रोटीन से भरपूर कुलथी की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं वे फायदे?

कुलथी की दाल- India TV Hindi
कुलथी की दाल Image Source : UNSPLASH

कुल्थी की दाल पोषक तत्वों का भंडार मानी जाती है मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, यह दाल शरीर में कफ और वात को कम करती है और शरीर में आसानी से पच जाती है। सर्टिफ़ाइड आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ रूपाली जैन बेदारककहती हैं कि यह दाल उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो शरीर में प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। अगर आप शाकाहारी हैं और ऐसे फूड्स की तलाश में हैं जो प्रोटीन से भरपूर हो तो आप कुलथी की दाल को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। हालांकि, इसमें प्रोटीन के साथ फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस दाल को डाइट में शामिल करने से कौन कौन से फायदे मिल सकते हैं?

कुलथी दाल खाने के फायदे

  • किडनी स्टोन में फायदेमंद: अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो कुलथी दाल आपके लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद गुण पथरी को तोड़ने में मदद करते हैं। यह पेशाब को बढ़ाकर शरीर से स्टोन को बाहर निकालने में मददगार है।

  • वजन कम करने में फायदेमंद: कुलथी दाल का सेवन फैट लॉस कम करने में मदद करता है। यह हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है। कुलथी प्रोटीन से भरपूर होती है इसलिए यह दाल आपके मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।

  • सर्दी और कफ में फायदेमंद: अगर आपको बार बार सर्दी होती है। नाक में बहुत ज़्यादा कफ रहता है और आप सांस नहीं ले पाते हैं। अगर आपको साइनस की परेशान है या सिर में बहुत ज़्यादा दर्द रहता है तो आप कुलथी की दाल का सेवन ज़रूर करें। कुलथी की दाल का सेवन आप काढ़ा के रूप में कर सकते हैं।

  • पाचन में सहायक: जिन लोगों को खाना अच्छी तरह से नहीं पचता है। पेट में गैस बना रहता है या लगातार डकारें आती हैं तो उन लोगों को कुलथी की दाल को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह दाल आपके पाचन को बेहतर करती है।

  • जोड़ों के दर्द और सूजन में फायदेमंद: कुलथी में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके साथ यह दाल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है जो शरीर में सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।