1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने फैशन शो में रैंप पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण ने फैशन शो में रैंप पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण ने अबु जानी और संदीप खोशला के फैशन शो में वॉक किया था। जहां उन्होंने रैंप पर डांस भी किया। दीपिका के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Deepika padukone

फैशन डिजाइनर अबु जानी- संदीप खोसला के इंडस्ट्री में 33 साल पूरे होने की खुशी में एक फैशन शो रखा गया था। जिसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शो स्टॉपर बनी थीं। क्रीम-गोल्डन लहंगा में दीपिका पादुकोण बेहद सुंदर लग रही थीं। फैशन शो में दीपिका पादुकोण ने डिजाइनर के साथ डांस किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रैंप पर दीपिका ने अबु जानी और संदीप खोसला के साथ वॉक किया साथ ही 'डिस्को दीवाने' गाने पर डांस किया। जिसे एक वहां बैठे सभी लोग खुश होकर तालियां बजाने लगे।

फैशन शो में करण जौहर, अभिषेक बच्चन, सोनाली बेंद्रे, राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता, जया बच्चन सहित कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके साथ ही दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। दोनों हाल ही में लंदन से फिल्म की शूटिंग खत्म करके आए हैं।

Also Read:

विक्की कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट 1' की शूटिंग हुई खत्म, 15 नवंबर को होगी रिलीज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट केन्या में मना रहे हैं वेकेशन, वायरल हो रही है ये Pic

Latest Bollywood News