1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट 1' की शूटिंग हुई खत्म, 15 नवंबर को होगी रिलीज

विक्की कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट 1' की शूटिंग हुई खत्म, 15 नवंबर को होगी रिलीज

 Published : Sep 06, 2019 06:48 am IST,  Updated : Sep 06, 2019 06:48 am IST

विक्की कौशल की आने वाली हॉरर ड्रामा फिल्म 'भूत पार्ट 1' की शूटिंग खत्म हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी।

Vicky kaushal- India TV Hindi
Vicky kaushal Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनो फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। उन्हीं में से एक फिल्म Bhoot Part 1: The Haunted Ship की शूटिंग खत्म हो गई है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म के शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी है।

विक्की ने सेट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- Bhoot Part 1: The Haunted Ship के लिए आखिरी शॉट दे दिया है। हमने अपनी खास फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म की जर्नी के दौरान मैं अपने कई डर से लड़ा हूं। आप सभी से इस बारे में बात करने का इंतजार नहीं हो रहा है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।

विक्की कौशल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कई वीडियो और फोटोज शेयर की हैं।

Screenshot of vicky kaushal insta story
Screenshot of vicky kaushal insta story

Screenshot of vicky kaushal insta story
Screenshot of vicky kaushal insta story

Screenshot of vicky kaushal insta story
Screenshot of vicky kaushal insta story

फिल्म में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को भानू प्रताप सिंह ने डायरेक्ट और करण जौहर, अपूर्वा मेहता ने प्रोड्यूस किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। साथ ही मेघना गुलजार की सैम मानेकशॉ की बायोपिक में भी नजर आएंगे।

Also Read:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट केन्या में मना रहे हैं वेकेशन, वायरल हो रही है ये Pic

कभी अमिताभ बच्चन ने वहीदा रहमान के लिए उठाई थी जूती, कहा- मेरे लिए बहुत स्पेशल था वो पल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन