1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण से नहीं किया गया इस फिल्म के लिए संपर्क

दीपिका पादुकोण से नहीं किया गया इस फिल्म के लिए संपर्क

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सुनने में ये भी आया था कि...

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सुनने में ये भी आया था कि, सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म के लिए दीपिका से संपर्क किया गया है। लेकिन हाल ही में इन सभी खबरों को खंडन कर दिया गया है। आनंद की यह फिल्म भारत-चीन परियोजना से संबद्ध होगी। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "ये सिर्फ अफवाहें हैं। दीपिका को इस फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला है।"

इसे भी पढ़े:-

निर्देशक कबीर खान और आनंद को भारत-चीन के सहयोग से बनने वाली इस फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है। कबीर खान की फिल्म 'द जूकीपर' यात्रा पर आधारित है, जबकि आनंद की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव इन बीजिंग' भारतीय लड़की के चीनी लड़के के प्यार में पड़ने की कहानी है। दोनों फिल्में 2018 में रिलीज होंगी।

फिलहाल दीपिका अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘XXX’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाल के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म 'पद्मावती' में भी अभिनय करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए दिखेंगे।

Latest Bollywood News