1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों को लेकर किया ये खुलासा

शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों को लेकर किया ये खुलासा

 Published : Oct 25, 2016 04:39 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 04:39 pm IST

शाहिद कपूर ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपनी फिल्म 'कमीने', 'हैदर' और 'उड़ता पंजाब' में अपने प्रदर्शन के लिए आलोचकों से प्रशंसा पाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि...

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों से खूब सराहना हासिल की है। लेकिन अपनी फिल्म 'कमीने', 'हैदर' और 'उड़ता पंजाब' में अपने प्रदर्शन के लिए आलोचकों से प्रशंसा पाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्में आना अभी बाकी हैं। जीओ मामी 18वें मुंबई फिल्मोत्सव में उन्होंने कहा, "मेरी अच्छी फिल्में अभी आने वाली हैं। मैं केवल अपनी आगामी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"

इसे भी पढ़े:-

फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपनी दमदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में बात की। शाहिद जल्द ही विशाल भारद्वाज की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रंगून' में दिखने वाले हैं जो द्वितीय विशवयुद्ध के समय पर आधारित है। इसमें उनके साथ सैफ अली खान और कंगना रानौत भी नजर आने वाले हैं।

इसके पहले उनकी विशाल के साथ फिल्म 'कमीने' और 'हैदर' आ चुकी है। उम्मीद है लोग उनकी तीसरी फिल्म को भी पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक फिल्म देखी नहीं है। मैं इसे देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैंने विशाल सर से इसे दिखाने के लिए कहा है। मैं फिल्म को लेकर काफी घबराया हुआ हूं क्योंकि विशाल सर के साथ मेरी यह तीसरी फिल्म है।"

शाहिद जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में शामिल होंगे, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन