1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 9000 रन बनाने वाली बनीं तीसरी भारतीय

हरमनप्रीत कौर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 9000 रन बनाने वाली बनीं तीसरी भारतीय

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 10, 2026 11:43 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 11:43 pm IST

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 9000 रन भी पूरे कर लिए।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : X@BCCI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। अब वह मिताली राज और स्मृति मंधाना के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। हरमन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जिसे छूना हर क्रिकेटर का सपना होता है।

13 रन बनाते ही हरमनप्रीत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

दुनिया की सबसे महान महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक, हरमनप्रीत कौर को इस मैच से पहले अपने 9000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी। मैच के 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जैसे ही उन्होंने अपना 13वां रन बनाया उन्होंने इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत ने इस मैच में 58 रनों की शानदार पारी खेली और महिला क्रिकेट के इतिहास में अपने 9000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मंधाना और मिताली राज वाले क्लब में शामिल हुआ हरमनप्रीत का नाम

अब वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, उन्होंने अपने करियर में 10,868 रन बनाए थे। वहीं स्मृति मंधाना के नाम अब तक 10,667 रन हैं। अब हरमनप्रीत कौर भी तीसरी भारतीय बल्लेबाज के रूप में 9000 रनों के इस खास क्लब में शामिल हो गई हैं।

हरमनप्रीत कौर और मंधाना के बीच हुई अच्छी साझेदारी

हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 7 बेहतरीन चौके भी जड़े। इस मैच में जब भारतीय टीम संकट में थी, तब कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने मिलकर पारी को संभाला। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने चौथे विकेट के लिए 155 गेंदों पर 89 रनों की बेहद जरूरी पार्टनरशिप की। मंधाना ने भी दूसरी तरफ से शानदार खेल दिखाया और 108 गेंदों में 83 रनों की तेज पारी खेली। इन दोनों की अच्छी बैटिंग की वजह से भारतीय टीम ने मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 285 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

नेपाल दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल