1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मयंक यादव ने फेंकी ऐसी तूफानी गेंद, हेटमायर को हवा लगने से पहले ही बिखर गईं थी उनकी गिल्लियां; देखें VIDEO

मयंक यादव ने फेंकी ऐसी तूफानी गेंद, हेटमायर को हवा लगने से पहले ही बिखर गईं थी उनकी गिल्लियां; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 09, 2026 10:03 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 10:03 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में रांची के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव की गति का कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने शिमरन हेटमायर की गिल्लियां बिखेर दी।

Mayank Yadav- India TV Hindi
मयंक यादव Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर बनाया है। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने पहले ही ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए जो भारतीय टीम की तरफ से युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने फेंका था और उनकी गति ने सभी को प्रभावित कर दिया, जिसमें मयंक ने जब शिमरन हेटमायर को गोल्डन डक पर बोल्ड किया तो वह भी मयंक की रफ्तार को समझने में पूरी तरह से चूक गए।

मयंक यादव ने फेंकी 144 की गति की गेंद पर किया हेटमायर को बोल्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 मैच में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में पहला ओवर फेंकने की जिम्मेदारी मयंक यादव को सौंपी गई जिन्होंने पहली दो गेंदों पर 5 रन दे दिए। इसके बाद तीसरी गेंद पर मयंक ने कामिल पूरन को कैच आउट कराकर विंडीज टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद मयंक के इस ओवर की अगली गेंद का सामना करने के लिए मैदान पर उतरे शिमरन हेटमायर को 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद का कुछ भी पता नहीं चला और इससे पहले वह कुछ समझ पाते वह बोल्ड हो चुके थे। हेटमायर बोल्ड होने के बाद काफी हैरान दिखे, जिसमें मयंक की यह शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद काफी तेजी से अंदर की ओर आई थी।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर

रांची टी20 मैच में बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिला जिसमें संजू सैमसन ने जहां 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं तिलक वर्मा ने 44, ईशान किशन ने 43 जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 रनों की पारी खेली। इसके दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपना सर्वाधिक स्कोर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के साथ नया 249 रनों का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2016 में लॉडरहिल में खेले गए टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रनों का स्कोर बनाया था।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, घर पर हजार T20I रन पूरे करने वाले बने सिर्फ 7वें भारतीय

केवल एक वनडे मैच खेलाकर कर दिया टीम से बाहर, अब लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिया करारा जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।