1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छपाक' की शूटिंग से समय निकालकर दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल संग किया लंच

'छपाक' की शूटिंग से समय निकालकर दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल संग किया लंच

 दीपिका पादुकोण 'छपाक' की शूटिंग में बेहद व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाल कर दिल्ली में 'छपाक' के सेट पर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ लंच का आनंद लिया। 

<p>'छपाक'</p>- India TV Hindi
'छपाक'

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। दीपिका इस फिल्म में लक्ष्मी के रोल में हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने शूटिंग शेड्यूल से वक्त निकालकर दिल्ली में लक्ष्मी अग्रवाल के साथ लंच किया।

दीपिका पादुकोण ने 25 मार्च 2019 दिल्ली में 'छपाक' की शूटिंग का आगाज किया था और हाल ही में 'छपाक' की टीम ने दिल्ली में अपना पहला शेड्यूल पूरा किया। दीपिका इन दिनों मालती के किरदार में ढलने का कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। एक एसिड अटैक पीड़ित के किरदार को निभा रहीं अभिनेत्री ने 'छपाक' के साथ एक भावनात्मक सफर शुरू किया है।

एक एसिड अटैक पीड़ित के किरदार में ढलते हुए दीपिका पादुकोण फिल्म में मालती के किरदार में नजर आएंगी। 'छपाक' में एक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन को पेश किया जाएगा और उन लोगों के लिए वह एक प्रेरणा हैं जिन्होंने इस तरह की स्थिति का सामना किया है।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रोमांटिक चेहरे से 'ढाई किलो के हाथ' तक यूं बने सनी देओल असली 'देशभक्त'

पीएम नरेंद्र मोदी ने की शाहरुख खान के करो मतदान गाने की तारीफ

Latest Bollywood News