A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अभिनेत्री ने दीपिका से छीनी माजिद मजिदी की फिल्म

इस अभिनेत्री ने दीपिका से छीनी माजिद मजिदी की फिल्म

माजिद मजिदी के निर्देशन में बनने वाली पहली भारतीय फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। कुछ पहले ही फिल्म में मुख्य अभिनेता को लेकर घोषणा की गई है। अब इसकी अदाकारा का नाम भी सामने आ गया है। दरअसल...

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

मुंबई: ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी के निर्देशन में बनने वाली पहली भारतीय फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। कुछ पहले ही फिल्म में मुख्य अभिनेता को लेकर घोषणा की गई है। अब इसकी अदाकारा का नाम भी सामने आ गया है। दरअसल थिएटर से जुड़ीं अभिनेत्री मालविका मोहनन, माजिद मजिदी की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था। इससे संबंधित उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं लेकिन उनके और फिल्म निर्माताओं के बीच बात नही बन पाई।

प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर के यू मोहनन की बेटी मालविका अब इस फिल्म में दिखाई देंगी जिसकी कहानी एक भाई-बहन के रिश्ते के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की निर्माण कंपनी जी स्टूडियोज और आईकैंडी फिल्म्स के एक प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की।

प्रवक्ता ने बताया, मालविका ‘बियोंड द क्लाउड्स’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गई है। माजिदी ने उनका लुक जांच किया और इससे वह बहुत खुश थे। उन्होंने मुंबई में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी फिल्मी दुनिया में पदार्पण कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले महीने ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

Latest Bollywood News