1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद के भाई ईशान ने शुरु की ईरानी फिल्मकार के साथ शूटिंग

शाहिद के भाई ईशान ने शुरु की ईरानी फिल्मकार के साथ शूटिंग

 Published : Jan 23, 2017 04:00 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 04:09 pm IST

शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के सिनेमाजगत में डैब्यू करने को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। लेकिन वह किस फिल्म में और किसके साथ काम करने वाले हैं इस बात की अब तक किसी को जानकारी नहीं थी, लेकिन हाल ही में इस राज से भी पर्दा उठ गया है।

Shahid Kapoor with Ishaan Khattar- India TV Hindi
Shahid Kapoor with Ishaan Khattar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के सिनेमाजगत में डैब्यू करने को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। लेकिन वह किस फिल्म में और किसके साथ काम करने वाले हैं इस बात की अब तक किसी को जानकारी नहीं थी, लेकिन हाल ही में इस राज से भी पर्दा उठ गया है। दरअसल प्रख्यात ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी ने सोमवार को अपनी पहली भारतीय फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने अपनी इस फिल्म में अभिनेता ईशान खट्टर और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को लिया है। माजिद ने कहा कि शाहिद कपूर के भाई ईशान को उन्होंने इसलिए चुना, क्योंकि वह शानदार और बेहद प्रतिभाशाली हैं।

Ishaan Khattar
Ishaan Khattar

माजिद ने साथ ही कहा कि उन्हें ईशान का भविष्य बेहद उज्जवल नजर आ रहा है। फिल्म की शूटिंग सोमवार को शुरु हो चुकी है और इसका निर्माण जी स्टूडियो और आईकैंडी फिल्म्स कर रहे हैं।

Ishaan Khattar
Ishaan Khattar

माजिद ने फिल्म के बारे में कहा, "सत्यजीत रे जैसे फिल्मकारों ने दुनियाभर के दर्शकों को भारतीय संस्कृति, यहां की संपन्न विरासत और आम लोगों की जिंदगी दिखाई है। मुझे उनका काम बेहद पंसद है।"

A.R. Rahman
A.R. Rahman

उन्होंने कहा, "इन फिल्मों की स्मृतियां वर्षो से मेरे दिमाग में रही हैं और मुझे भारत में एक फिल्म बनाने को प्रेरित करते रहे हैं। आखिरकार मैं आम लोगों की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी कहानी सुनाने के लिए एक शानदार टीम के साथ मुंबई में हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन