शादी के लिए इटली रवाना हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह आगामी 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कई दिनों से ये चर्चा चर्चा गर्म थी कि आखिर ये क्यूट कपल शादी किस जगह से करेगा। लेकिन शुक्रवार को इन अटकलों पर लगाम लग गई, क्योंकि देर रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लिए रवाना हो गए है।

रणवीर खुद गाड़ी ड्राइव करके एयरपोर्ट पहुंचे थे और जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी तो फोटोग्राफर्स ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। बॉडीगार्ड्स के आने पर रणवीर अपनी गाड़ी से बाहर निकले। रणवीर से अपने पुराने अंदाज़ में भी मीडिया फोटोग्राफरों के साथ नजर आए तो दीपिका ने भी हाथ हिला कर वेब किया।