1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह को लगी दीपिका पादुकोण के नाम की हल्दी, देखें Photos

रणवीर सिंह को लगी दीपिका पादुकोण के नाम की हल्दी, देखें Photos

 Published : Nov 04, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 04:45 pm IST

देखें रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें...

Deepika Padukone, Ranveer Singh wedding: See first pictures from Haldi ceremony- India TV Hindi
Deepika Padukone, Ranveer Singh wedding: See first pictures from Haldi ceremony Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होगी। हाल ही में दीपिका के बंगलुरु वाले घर में नंदी पूजा हुई थी और अब रणवीर के हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में रणवीर के गाल पर हल्दी नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देखकर दीपिका-रणवीर के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। (मीडिया रिपोर्ट: सिर्फ हीरों से बना होगा दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र, जानें और क्या है खास )

दीपिका और रणवीर ने 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अपने शादी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने कार्ड शेयर करते हुए बताया था कि उनकी शादी 14-15 नवंबर को होगी। हालांकि कार्ड पर शादी का वैन्यू नहीं लिखा था, लेकिन दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। (दीपिका पादुकोण की शादी पर बोले शाहरुख खान- को-एक्ट्रेसेज की शादी पर इमोशनल हो जाता हूं)

खबरों के मुताबिक, 14 को कोंकणी रीति-रिवाज और 15 को सिंधी रीति-रिवाज से शादी होगी। शादी में उनके कुछ करीबी ही शामिल होंगे।

Ranveer Singh Haldi
Ranveer Singh Haldi

Ranveer Singh Haldi
Ranveer Singh Haldi

शादी के बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा। मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर की हल्दी सेरेमनी उनके बांद्रा वाले घर में हुई। सेरेमनी में उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी ही मौजूद थे।

(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन