A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र को हुआ डेंगू, 3 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद लौटे घर

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र को हुआ डेंगू, 3 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद लौटे घर

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र को डेंगू हुआ है। जिसमें बाद वह 3 दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर वापिस आ गए हैं।

Dharmendra- India TV Hindi
Dharmendra

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र इन दिनों बीमार चल रहे हैं। धर्मेंद्र को डेंगू हो गया है। जिसकी वजह से वह 3 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। तबियत में सुधार आने के बाद धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र की तबियत में सुधार होने के बाद सोमवार की शाम को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस समय वह मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं। खबरों के मुताबिक धर्मेंद्र को अपने लोनावला वाले फार्महाउस पर समय बिताना बेहद पसंद है। वह काफी समय फार्महाउस पर बिताते हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले धर्मेंद्र कुछ समय पहले अपने पोते करण देओल की डेब्यू फिल्म के प्रमोशन के लिए कई रिएलिटी शो में नजर आए थे। करण ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में कदम रखा है। मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Also Read:

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने 'भूल भूलैया 2' की शूटिंग की शुरू

कटरीना कैफ ने शेयर की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के किरदार की तस्वीर

Latest Bollywood News