1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी पहली फिल्म की एक्ट्रेस से धर्मेंद्र ने यूं की थी मुलाकात, पुरानी तस्वीर साझा कर कह दी ये खास बात

अपनी पहली फिल्म की एक्ट्रेस से धर्मेंद्र ने यूं की थी मुलाकात, पुरानी तस्वीर साझा कर कह दी ये खास बात

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़ी पुरानी तस्वीरों को साझा करते हैं और उनसे जुड़ा यादगार किस्सा भी बताते हैं।

dharmendra first film shaheed actress kamini kaushal first meeting first picture wrote ikk pyaar bh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: AAPKADHARAM धर्मेंद्र ने शेयर की पुरानी तस्वीर 

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो तस्वीरों के जरिए पुरानी यादों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'शहीद' से जुड़ी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म की एक्ट्रेस कामिनी कौशल के साथ ये उनकी पहली मुलाकात थी। 

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'पहली फिल्म शहीद की हीरोइन कामिनी कौशल के साथ पहली मुलाकात की पहली तस्वीर... दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट। एक प्यार भरी इंट्रोडक्शन।' अभिनेता के इस पोस्ट को 36 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

धर्मेंद्र अक्सर अपनी पुरानी फिल्मों से जुड़ी फोटोज शेयर करते हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

85 साल के धर्मेंद्र को आप जल्द ही कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में देखेंगे, जहां वो अपने दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नज़र आएंगे। दोनों न सिर्फ पुरानी यादों को फैंस के साथ साझा करेंगे, बल्कि एक-दूसरे की पोल भी खोलेंगे। हाल ही में इस शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया था। 

धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। 

Latest Bollywood News