1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुरुदत्त से किशोर कुमार तक, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शेयर किया अनदेखा वीडियो

गुरुदत्त से किशोर कुमार तक, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शेयर किया अनदेखा वीडियो

इसमें ज्यादातर 60-70 के दशक के सेलिब्रिटीज नज़र आ रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी इवेंट का वीडियो है।

धर्मेंद्र ने शेयर किया पुराना वीडियो- India TV Hindi
Image Source : TWITTER:@AAPKADHARAM धर्मेंद्र ने शेयर किया पुराना वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक बहुत पुराना और अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुराने एक्टर्स और सिंगर्स नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गुजरे जमाने की खूबसूरती को याद कर रहे हैं।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है, 'मेरे ख्वाबों की एक झलक।' इसमें ज्यादातर 60-70 के दशक के सेलिब्रिटीज नज़र आ रहे हैं। गुरुदत्त, लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी सहित कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी इवेंट का वीडियो है, लेकिन ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

 फिल्म प्रतिज्ञा की रिलीज को 45 साल हुए पूरे

धर्मेद्र की 1975 में रिलीज हुई फिल्म प्रतिज्ञा को रिलीज हुए 45 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 45 साल पूरे होने पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उठ नींद से मिर्जिया जाग गा गाने की है। इस गाने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी डांस करते नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News