1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र ने ताजा की पुरानी यादें, लिखा- अब मैं बोरिंग हो चला हूं

धर्मेंद्र ने ताजा की पुरानी यादें, लिखा- अब मैं बोरिंग हो चला हूं

 Published : Jun 02, 2020 07:46 am IST,  Updated : Jun 02, 2020 07:46 am IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लॉकडाउन में अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

dharmendra- India TV Hindi
धर्मेंद्र Image Source : INSTAGRAM/AAPKADHARAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स ने लिए फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लॉकडाउन में वह अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं और आए दिन वहां कुछ ना कुछ करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने फैन्स के लिए अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सेंसिटिव हूं... कभी कभी सोचता हूं....मैं बोरिंग हो चला हूं।

फोटो पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही उनके फैन्स कमेंट और लाइक करने लगे थे। सभी को उनकी यह फोटो काफी पसंद आई है।

दिग्गज अभिनेता ने हाल ही में तेज बारिश की वीडियो शेयर करके फैन्स से उनका हाल पूछा था। उन्होने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  'कुछ दिनों पहले भारी बारिश हुई थी। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी अपना ध्यान रख रहे हैं। लव यू हमेशा।'

भारत में टिड्डियों के हमले से परेशान लोगों से उन्होंने सुरक्षित रहने के लिए भी कहा था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें भारी मात्रा में टिड्डियां नजर आ रही थीं। धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-सावधान रहिएगा, हम इस मुसीबत को झेल चुके हैं। उस समय जब मैं दसवीं क्लास में पढ़ता था। सभी छात्रों को इन्हें मारने के लिए बुला लिया गया था। प्लीज ध्यान रखिएगा।

धर्मेंद्र ने शेयर किया टिड्डी दल का डराने वाला Video, लिखा - जब दसवीं में था तब इन्हें मारने के लिए कहा गया था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन