A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ढिंचैक पूजा का गाना नाच के पागल हुआ viral, यूजर बोले: प्लेनेट छोड़ कर कहीं ओर चली जाओ प्लीज

ढिंचैक पूजा का गाना नाच के पागल हुआ viral, यूजर बोले: प्लेनेट छोड़ कर कहीं ओर चली जाओ प्लीज

ढिंचैक पूजा का नया गाना नाच के पागल रिलीज हो गया है। यह गाना सोशल मीडिया प वायरल हो रहा है और यूजर्स इस तरह के कमेंट कर रहे हैं।

dhinchak pooja- India TV Hindi
dhinchak pooja

सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति रातो रात स्टार बन सकता है। इसी तरह से स्टार बनने वाली एक सिंगर ढिंचैक पूजा(Dhinchak Pooja) है। ढिंचैक पूजा ने अपने अजीब गानों से इंटरनेट पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोग पूजा के गानों से परेशान हो जाते हैं। 'सेल्फी मैंने ले ली आज', 'दिलों का स्कूटर' और 'स्वैग वाली टोपी' के बाद ढिंचैक पूजा के गानों की लिस्ट में एक और गाना एड हो गया है। पूजा का एक नया गाना 'नाच के पागल' रिलीज हुआ है।

ढिंचैक पूजा ने यूट्यूब पर अपना नया गाना अपलोड किया है और यह तभी से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। धीरे-धीरे यह गाना वायरल होता जा रहा है। आपको बता दें ढिंचैक पूजा के यूट्यूब पर 5 लाख सब्सक्राइबर हैं। 

गाने के लिरिक्स हैं- नाच के पागल, पागल होके नाचो और नाच के पागल हो जाओ। जहां भी मिले खटिया तुम चादर तान के सो जाओ। अरे नाच के पागल......

गाने के अपलोड होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आना शुरू हो गए थे। पूजा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग तो कह रहे हैं उन्हें यह प्लेनेट छोड़कर कहीं और चले जाना चाहिए।

आपको बता दें सोशल मीडिया स्टार ढिंचैक पूजा रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में मिड शो में एंट्री की थी। बिग बॉस के घर में पूजा ने एक गाना भी बनाया था।

Also Read:

अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर सहित इन बॉलीवुड सितारों ने बारिश में खेला फुटबॉल मैच, वायरल हुईं तस्वीरें

पहली बार रैम्प पर उतरीं सारा अली खान, चियर करने पहुंचे कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान

Latest Bollywood News