Dia Mirza And Sahil Sangha Announce Separation: ऐसी थी दीया मिर्जा और साहिल सांघा की Love Story
Dia Mirza And Sahil Sangha Announce Separation: दीया मिर्जा और साहिल सांघा की लव स्टोरी का दी एंड हो चुका है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

11 साल के रिश्ते के बाद पति से अलग हुईं दीया
दीया ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- ''11 साल तक अपनी जिंदगी शेयर करके साथ रहने के बाद हम आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। हम दोस्त रहेंगे और एक-दूसरे के प्रति प्यार और इज्जत रखेंगे। हमारी जिंदगी हमें अलग रास्तों पर लेकर जा रही थी, लेकिन हम इस बात के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे कि हमने एकसाथ अच्छा बॉन्ड शेयर किया।
हम अपने परिवार-दोस्तों और उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने हमें प्यरा दिया और हमें समझा। हम मीडिया के भी शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमेशा हमारा सपोर्ट किया, हम इस वक्त प्राइवेसी चाहते हैं।
इस बारे में अब हम दोनों आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
शुक्रिया,
दीया मिर्जा और साहिल सांघा।''
'काफिर' वेब सीरीज में मोहित रैना संग दिखीं दीया मिर्जा
'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने साल 2014 में साहिल सांघा से शादी की थी। दीया ने 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'तुमसा नहीं देखा', 'दस', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'संजू' जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो वेब सीरीज 'काफिर' में एक पाकिस्तानी महिला के किरदार में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ लीड रोल में मोहित रैना थे।
Also Read:
दीया मिर्जा और साहिल संघा के रास्ते हुए अलग , 11 साल का साथ टूटा
Birthday Special: प्यार में मिली बेवफाई के बाद मीना कुमारी को लगी थी शराब की लत
लंबे समय बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगे राजपाल यादव