1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीया मिर्जा और साहिल सांघा के रास्ते हुए अलग , 11 साल का साथ टूटा

दीया मिर्जा और साहिल सांघा के रास्ते हुए अलग , 11 साल का साथ टूटा

 Published : Aug 01, 2019 12:25 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 04:37 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने शादी के 5 साल बाद अपने पति साहिल सांघा से अलग होने का फैसला लिया है। इस बारे में दीया ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

Dia Mirza- India TV Hindi
Dia Mirza Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से कदम रखने वाली दीया मिर्जा(Dia mirza) अपने पति से अलग होने जा रही हैं। 11 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। अलग होने की बात दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर करके बताई है। बता दें कि दीया और साहिल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे।

दीया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी है। दीया ने लिखा- 11 सालों तक एक साथ जिंदगी बिताने के बाद अब हमने आपसी समझ से अलग होने का फैसला लिया है। हम हमेशा दोस्त रहेंगे और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। बेशक हमारी जिंदगी हमे अलग रास्तों पर लेकर जा रही है मगर जो रिश्ता हमने शेयर किया है उसके लिए हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे। हम अपने परिवार और सभी दोस्तों का शुक्रिया करते हैं जिन्होंने हमे प्यार दिया और समझा। साथ ही मीडिया के सपोर्ट के लिए और सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमे इस समय प्राइवेसी दें। हम इस बात पर कोई कमेंट करना नहीं चाहते हैं।

सिर्फ दीया मिर्जा ने ही नहीं बल्कि साहिल सांघा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यही पोस्ट शेयर किया है। दीया मिर्जी और साहिल 2014 नवंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, जायद खान जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं थी।

Also Read:

Birthday Special: प्यार में मिली बेवफाई के बाद मीना कुमारी को लगी थी शराब की लत

लंबे समय बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगे राजपाल यादव

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन