1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायना पेंटी ने सोचा था 'कॉकटेल' जैसी भूमिकाएं करना

डायना पेंटी ने सोचा था 'कॉकटेल' जैसी भूमिकाएं करना

फिल्म कॉकटेल में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई डायना पेंटी जो एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं।

diana penty- India TV Hindi
diana penty

मुंबई: फिल्म कॉकटेल में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई डायना पेंटी जो एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। डायना बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करती हैं। उन्होनें 2005 से मॉडलिंग करनी शुरू की और जल्द ही भारत के शीर्ष डिजाइनरों में से कई के लिए रैंप पर चली और प्रमुख ब्रांडों का विज्ञापन करने के बाद उन्होनें मॉडल के रूप में सफल कैरियर की स्थापना की।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेत्री डायना पेंटी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पहले सोचा था कि वह अपनी पहली फिल्म 'कॉकटेल' की भूमिका जैसे भूमिकाएं ही करेंगी। लेकिन फिर उन्होंने खुद को चुनौती देने का फैसला किया और इसलिए फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में एक बिल्कुल अलग किरदार का चुनाव किया। अभिनेत्री ने कहा, "मैं बहुत आसानी से बोर हो जाती हूं, इसलिए जब मै कोई पटकथा पढ़ती हूं और वह मुझे पसंद आती है। तब मैं उसे देखना चाहती हूं और उसके साथ जुड़ना चाहती हूं।"

किरदार के अनुसार भी मैं एक जैसे नहीं, अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हूं क्योंकि मैं ऐसी भूमिकाएं करना चाहती हूं जो चुनौतीपूर्ण हो। अन्यथा उसी चीज को बार-बार करने का क्या फायदा। डायना ने कहा, "शुरुआत में 'कॉकटेल' के बाद मैंने उसी तरह के किरदार करने के बारे में सोचा था, क्योंकि मैं जानती थी कि उसे कैसे निभाना है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि कुछ बिल्कुल अलग करना चाहिए।" 'हैप्पी भाग जाएगी' में अभय देआल, जिमी शेरगिल और अली फजल भी हैं।
 

Latest Bollywood News