1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कॉकटेल' ने बदला मेरा करियर: दीपिका पादुकोण

'कॉकटेल' ने बदला मेरा करियर: दीपिका पादुकोण

 Written By: Agency
 Published : Jun 08, 2015 06:38 pm IST,  Updated : Jun 08, 2015 06:44 pm IST

कुआलालंपुर: फिल्म 'पीकू' में एक अच्छी बेटी का किरदार करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कहती हैं कि उनकी मां उनके परिवार को एकजुट रखती हैं और उन्हें उनसे प्रेरणा मिलती है। दीपिका पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी

'कॉकटेल' ने बदला मेरा...- India TV Hindi
'कॉकटेल' ने बदला मेरा करियर: दीपिका पादुकोण

कुआलालंपुर: फिल्म 'पीकू' में एक अच्छी बेटी का किरदार करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कहती हैं कि उनकी मां उनके परिवार को एकजुट रखती हैं और उन्हें उनसे प्रेरणा मिलती है।

दीपिका पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं और उनकी बहन गोल्फ खिलाड़ी है, लेकिन उनकी मां उनका सबसे ज्यादा ख्याल रखती हैं।

उन्होंने कहा, "हम सभी एकदूसरे को अलग अलग तरीके से प्रेरित करते हैं, लेकिन यह मेरी मां हैं जो मुझे सबसे अधिक प्रेरित करती हैं। वह हमारे परिवार की रीढ़ हैं। मेरे पिता मशहूर हस्ती हैं और मेरी बहन ने गोल्फ करियर शुरू किया है, लेकिन मेरी मां कभी चमक-दमक की दुनिया में नहीं रही।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन