1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कॉकटेल' ने बदला मेरा करियर: दीपिका पादुकोण

'कॉकटेल' ने बदला मेरा करियर: दीपिका पादुकोण

 Written By: Agency
 Published : Jun 08, 2015 06:38 pm IST,  Updated : Jun 08, 2015 06:44 pm IST

कुआलालंपुर: फिल्म 'पीकू' में एक अच्छी बेटी का किरदार करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कहती हैं कि उनकी मां उनके परिवार को एकजुट रखती हैं और उन्हें उनसे प्रेरणा मिलती है। दीपिका पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी

द इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) वीकेंड एंड अवार्ड्स में वुमन ऑफ द ईयर का अवार्ड पाने के बाद दीपिका ने संवाददाता ने बताया, "वह पीछे रहना पसंद करती हैं। मेरी मां मेरे घर की वास्तविक नायिका हैं।"

'हैप्पी न्यू ईयर' और 'कॉकटेल' जैसी सफल फिल्म देने वाली दीपिका का करियर अलग-अलग चरणों से गुजरा है।

उन्होंने कहा, "ओम शांति ओम' पहली और सर्वोत्कृष्ट फिल्म थी। मैंने उसमें दोहरी भूमिका की थी। एक क्लासिक और दूसरा समकालीन था। मैं चुनौतिपूर्ण भूमिका करना पसंद करती हूं। मैं जानती हूं कि मैंने गलतियां की हैं, लेकिन मुझे उन फिल्मों पर गर्व है जिन्होंने मुझे कुछ सिखाया है। मैं फिल्मी पृष्ठभूमि से नहीं हूं और मुझे संवाद अदायगी भी नहीं आती थी, इसलिए यह सीखने वाला अनुभव रहा है।"

उन्होंने कहा, "कॉकटेल' मेरे करियर का महत्वपूर्ण मोड़ रहा है और 'पीकू' भी ऐसा ही है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन