1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 36 साल पुरानी फिल्म से पूरी तरह कॉपी किया गया आलिया भट्ट के Alpha Teaser का पहला सीन, यकीन नहीं तो झट से देखें पूरा वीडियो

36 साल पुरानी फिल्म से पूरी तरह कॉपी किया गया आलिया भट्ट के Alpha Teaser का पहला सीन, यकीन नहीं तो झट से देखें पूरा वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 11, 2026 02:36 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 02:36 pm IST

आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर 'अल्फा' का टीजर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया और दावे किए जाने लगे कि इसमें दिखाए गए सीन विदेशी फिल्म से चुराए गए हैं। टीजर का पहला ही सीन कॉपी किए जाने की चर्चा है।

alpha La Femme Nikita- India TV Hindi
अल्फा और ला फेम्मे निकिता सा सीन। Image Source : STILL FROM ALPHA TEASER

'अल्फा' के ऐलान के लगभग दो साल बाद इसका टीजर जारी किया गया। यश राज फिल्म्स ने साल 2024 में अपने स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म का ऐलान किया था। इस ऐलान ने ही फैंस की बेकरारी बढ़ा दी थी, जैसे ही इसके साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का नाम जुड़ा, फिल्म की चर्चाएं और भी ज्यादा होने लगीं। अब साल 2026 में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जो आते ही वायरल हो गया है। इसके सीन्स की चर्चाएं जोर-शोर से हो रही हैं और लोगों का दावा है कि इसमें दिखाए गए सीन्स एक विदेशी फिल्मों से कॉपी किए गए हैं। हद तो तब हो गई, जब फिल्म का पहला ही सीन कॉपी किए जाने का इल्जाम लग गया। अब सोशल मीडिया पर मेकर्स की जमकर थू-थू हो रही है। 

क्या 'अल्फा' और 'ला फेम निकिता' में कोई समानता है?

'अल्फा' के टीजर की शुरुआत आलिया के किरदार 'सीता' की कहानी से होती, जिसे एक जासूस के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसमें उसे अकेले ही कई लोगों का सामना करते हुए दिखाया गया है, वह बड़ी आसानी से सभी को धो रही है। उसे सिर्फ एक जासूस के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी मशीन के तौर पर दिखाया गया है जो बिना रुके दुश्मनों को खत्म कर सकती है। हालांकि ऑनलाइन टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और कई दर्शकों ने इसके एक्शन सीन को बनावटी बताया है, लेकिन फिल्म के शुरुआती सीन ने काफी ध्यान खींचा है। एक्स पर यूजर्स ने अल्फा के इस सीन और ल्यूक बेसन की 1990 की फ्रेंच थ्रिलर फिल्म 'ला फेम निकिता' के बीच समानताएं बताई हैं, जो कि वीडियो में साफ नजर भी आ रही है, कहानी रूप रेख एक ही दिशा में जाती नजर आ रही हैं।

लोगों ने निकाली कमी

टीजर की शुरुआत युवा आलिया और बॉबी देओल के साथ खाना खाने के सीन से होती है। जब वह उसे 18वें जन्मदिन की बधाई देते हैं तो उसे एक होटल के कमरे के नंबर वाला कार्ड देते हैं और कहते हैं कि अब उसकी सालों की ट्रेनिंग को इस्तेमाल में लाने का समय आ गया है। फैंस ने 'ला फेम निकिता' में भी ऐसा ही सीन देखा था, जिसमें बॉब (त्शेकी कार्यो) निकिता (ऐनी पैरिलॉड) को एक महंगे रेस्टोरेंट में ले जाते हैं। शुरुआत में एक आम आउटिंग लगती है, वह जल्द ही एक मिशन ब्रीफिंग में बदल जाती है, जब वह उसे बंदूक देते हैं और रेस्टोरेंट में मौजूद टारगेट को खत्म करने का निर्देश देते हैं। एक्स पर यूजर्स ने 'अल्फा' और 'ला फेम निकिता' दोनों के क्लिप्स एक साथ शेयर किए और समानताएं बताईं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या उन्हें लगता है कि 2026 में लोग अनपढ़ या अनजान हैं?' 

इस फिल्म से भी चराए गए सीन

दूसरे ने कहा, 'अरे वाह। उन्हें सच में लगा कि दर्शकों ने इंटरनेशनल सिनेमा नहीं देखा है और वे इस कनेक्शन को नहीं पकड़ पाएंगे। प्रेरणा लेना एक बात है, लेकिन यह तो साफ-साफ और पूरी तरह से कॉपी है।' इसके अलावा यूजर्स ने 'अल्फा' और क्लिंट ईस्टवुड की 2014 की वॉर ड्रामा फिल्म 'अमेरिकन स्नाइपर' के बीच एक और समानता बताई है। यह बात टीजर के एक डायलॉग से पता चलती है, जिसमें बॉबी देओल का किरदार आलिया से कहता है कि इस दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग होते हैं: भेड़ और भेड़िये। 'अमेरिकन स्नाइपर' के ऐसे ही डायलॉग वाला एक क्लिप X पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अल्फा ने American Sniper की नकल नहीं की, बस उससे थोड़ी ज्यादा प्रेरणा ली है। शायद YRF को जाने-पहचाने डायलॉग के बजाय नए टैलेंट की तलाश करनी चाहिए और बॉबी देओल के कवर फायर के बावजूद युवा आलिया भट्टा का रोल करने वाली लड़की ज्यादा प्रभावी है।

'अल्फा' के बारे में

शिव रवैल के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'अल्फा' की रिलीज कई बार टली है। शुरू में यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी। बाद में इसे अप्रैल 2026 के लिए टाल दिया गया, लेकिन यश राज फिल्म्स ने इसकी तारीख में फिर बदलाव किया। अब यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:  269 करोड़ कमाने वाली 'भूत बंगला' अब मारेगी OTT पर एंट्री, अक्षय कुमार संग परेश और राजपाल की तिकड़ी देगी कॉमेडी का फुल डोज            

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन