1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. बम की तरह फटा Nothing का फोन, गर्मी में Smartphone कैसे रखें सेफ?

बम की तरह फटा Nothing का फोन, गर्मी में Smartphone कैसे रखें सेफ?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 11, 2026 12:06 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 12:06 pm IST

Nothing CMF Phone 1 में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरा कमरा जलकर खाक हो गया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है। गर्मी के दौरान फोन को चार्ज में लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Nothing CMF Phone 1- India TV Hindi
नथिंग के बजट फ्रेंडली फोन में ब्लास्ट हो गया Image Source : NOTHING

Nothing के बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन CMF Phone 1 में धमाका होने की वजह से यूजर का कमरा जलकर खाक हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर ने दावा किया है कि चार्जिंग के दौरान नथिंग के इस बजट फोन में अचानक धमाका हो गया, जिसकी वजह से उसके पूरे कमरे में आग लग गई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस घटना को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

बम की तरह फटा फोन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक यूजर ने लिखा है कि उसके युवा किराएदार का नथिंग फोन अचानक बम की तरह फट गया, जिसकी वजह से उसके पूरे कमरे में आग लग गई। पोस्ट के मुताबिक, युवा किराएदार अपने बेडरूम में फोन को चार्ज में लगाकर बाहर खाना खाने चला गया था। फोन बिस्तर पर ही रखा हुआ था, इसी दौरान अचानक तेज धमाका होता है और बिस्तर के गद्दे, कंबल और चादर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया।

Nothing Phone Blast
Image Source : REDDITनथिंग फोन में आग लगने पर यूजर का पोस्ट

जब तक मकान मालिक मौके पर पहुंचा, पूरा बेडरूम जलकर खाक हो चुका था। हालांकि, फायर सेफ्टी डिवाइस लगे होने की वजह आग बिल्डिंग में नहीं फैली और वाटर स्प्रिंकलर्स की वजह से आग पर काबू कर लिया गया। रेडिट यूजर ने बताया कि उसने MCB चेक किया तो पता चला कि केवल उस कमरे का ही स्विच ट्रिप हुआ था यानी बिल्डिंग में बिजली की समस्या नहीं थी।

नथिंग ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

नथिंग की तरफ से फिलहाल इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, यह भी सच है कि सोशल मीडिया पर किए गए ऐसे सभी दावे सच नहीं होते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में फोन चार्ज में लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो फोन में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। अगर, आप भी अपने स्मार्टफोन को चार्ज में लगाकर छोड़ देते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

स्मार्टफोन में ज्यादातर Lithium-ion बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, जो बेहद ज्वलनशील होते हैं। यह बैटरी तेजी से गर्म होने पर ब्लास्ट कर सकती है। ऐसे में फोन को चार्ज में लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

  • अपने स्मार्टफोन को हमेशा ऐसी जगह पर चार्ज में लगाएं, जहां हवा का फ्लो हो ताकि फोन गर्म होने पर तापमान तेजी से न बढ़ पाए।
  • इसके अलावा विस्तर, गद्दा या कंबल आदि पर फोन को चार्ज में लगाकर न रखें। फोन का बैक पैनल गर्म होने से इनमें आग लग सकती है।
  • इसके अलावा फोन को लंबे समय तक चार्ज में लगाकर न भूलें। साथ ही, रात को सोते समय फोन को चार्ज में न लगाएं।
  • फोन चार्ज में लगाते समय बोर्ड को जरूर चेक करें। कई बार बोर्ड में स्पार्क होने या लूज वायरिंग की वजह से भी शॉर्ट-सर्किट हो सकता है।

यह भी पढ़ें - 5G हुआ पुराना, अब 6G की तैयारी, भारत का रोडमैप रेडी! देसी टेक्नोलॉजी पर फोकस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक