1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करना क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और क्या है करने का सही तरीका?

एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करना क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और क्या है करने का सही तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 11, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 01:27 pm IST

कई लोगों की आदत होती है कि वो बिना वार्मअप किए ही एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। बता दें वर्कऑउट करने का यह गलत तरीका है। चलिए जानते हैं एक्सरसाइज से पहले वार्मअप क्यों ज़रूरी है?

वार्मअप करने के फायदे- India TV Hindi
वार्मअप करने के फायदे Image Source : UNSPLASH

एक्सरसाइज लोगों को फिट और एक्टिव रखता हैं लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जो एक्सरसाइज करने का सही तरीका नहीं जानते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज़ से पहले वार्मअप किया जाता है जो कई बार लोग स्किप कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह छोटी सी गलती कितनी भारी पड़ सकती है। चलिए जानते हैं एक्सरसाइज से पहले वार्मअप क्यों करना चाहिए, इसके फायदे और करने का सही तरीका क्या है

एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वार्मअप क्यों है जरूरी?

दिल्ली में स्थित Sharx Gym में फिटनेस कोच, अंजलि चौहान कहती हैं कि एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वार्मअप इसलिए ज़रूरी है कि ताकि आपके शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आए, लम्बे समय तक वर्कआउट कर पाएं और कोई चोट न लगे। दरअसल, वार्मअप शरीर को अचानक पड़ने वाले शारीरिक दबाव के लिए तैयार करता है। जब आप वार्म करते हैं तो इस वजह से शरीर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है जिससे एनर्जी मिलती है और आप लम्बे समय तक वर्कआउट कर पाते हैं। साथ ही इससे बॉडी में लचीलापन आता है जिससे चोटिल होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। सही वार्मअप न केवल चोट से बचाता है, बल्कि वर्कआउट की परफॉर्मेंस भी बेहतर बनाता है।

बिना वार्मअप किए एक्सरसाइज़ करने से क्या होता है?

फिटनेस कोच कहती हैं कि दरअसल, बिना वार्मअप के भारी भरकम एक्सरसाइज़ करने से मांशपेशियां ठंडी रहती है। ऐसे में उस वजह से मसल्स में क्रैम्प्स आ सकता है। चोट लग सकती है या दर्द बढ़ सकता है। इसलिए एक्सरसाइज़ के पहले वार्मअप बहुत ज़रूरी है। खासकर जो लोग वेट ट्रेनिंग या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं, उनके लिए तो वार्मअप बहुत ज़्यादा ज़रूरी होता है।

क्या है वार्मअप का सही तरीका?

  • वार्मअप हमेशा एक्सरसाइज के हिसाब से होनी चाहिए जैसे- अगर आप पैरों की एक्सरसाइज करने वाले हैं तो अपने लेग मूवमेंट्स पर ज्यादा ध्यान दें। अगर आप कार्डियो करने वाले हैं तो पहले स्लो जॉगिंग या डायनेमिक स्ट्रेचिंग करें।

  • वार्मअप कम से कम दस से पंद्रह मिनट तक करना चाहिए। इसकी शुरुआत हमेशा स्लो करें और हल्की गतिविधियों करें जैसे हल्की जॉगिंग या जंपिंग।

  • अपने वार्म आप रूटीन में डायनेमिक स्ट्रेचिंग ज़रूर करें जिसमें हाथों, पैरों, कंधों और कमर की मूवमेंट शामिल हो। इससे शरीर एक्टिव होता है और मांसपेशियां एक्सरसाइज के लिए तैयार होती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल