1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. धनिया के बीज से भी हो सकता है बैली फैट कम, पेट का वजन कम करने के लिए 21 दिनों तक ऐसे करें इस्तेमाल

धनिया के बीज से भी हो सकता है बैली फैट कम, पेट का वजन कम करने के लिए 21 दिनों तक ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 10, 2026 08:52 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:05 am IST

Coriander Seeds For Weight Loss: ​आजकल बढ़ते हुए मोटापे से ज़्यादातार लोग परेशान हैं। खासतौर पर पेट के पास जमी चर्बी जल्दी कम होने का नाम ही नहीं लेती। ऐसे में चलिए जानते हैं बेली फैट को कम करने में धनिया कैसे असरदार है?

धनिया के बीज से बैली फैट कम कैसे करें- India TV Hindi
धनिया के बीज से बैली फैट कम कैसे करें Image Source : UNSPLASH

गर्मियों में लोगों को लगता है कि वजन तेजी से कम होता है क्योंकि प्यास ज़्यादा लगती है, पसीना ज़्यादा आता है और भूख कम लगती है। लेकिन आप यह जानकर हैरान होंगे कि इस मौसम में ही सबसे ज़्यादा फैली फैट बढ़ता है।  चलिए जानते हैं इस मौसम में बेली फैट क्यों बढ़ता है? और धनिया का बजे बेली फैट  को कम करने में कैसे फायदेमंद है?

गर्मियों में क्यों बढ़ता है बैली फैट?

गर्म मौसम की वजह से लोग वॉक कम कर देते हैं और कोल्ड्रिंक्स, लस्सी और चीनी वाली शिकंजी जैसी ठंडी चीजों का सेवन बढ़ा देते हैं। अब इन सभी चीजों में में शुगर बहुत ज़्यादा होता है जो बार बार इंस्लुलिन को स्पाइक करती हैं। जिससे शरीर को सिग्नल मिलता है कि ये इस एक्स्ट्रा शुगर को फैट में बदल दो और ये फैट पेट के आसपास जाकर जमा होता है।

धनिया बेली फैट कम करने में कैसे है फायदेमंद?

आयुर्वेद के अनुसार, धनिया के बीज त्रिदोषशामक होते हैं जो वात, पित्त और कफ को बैलेंस करते हैं। गर्मियों में पित्त बढ़ता है जो पाचन को कमजोर करता है और शरीर में सूजन और मोटापा बढ़ाता है। लेकिन, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर धनिया पित्त को कूल डाउन करता है जो शरीर में सूजन को कम करता है। कई स्टडीज़ के अनुसार, धनिया के बीज ब्लड शुगर लेवल और ब्लड ग्लूकोज को कम करते हैं। इस तरह यह शुगर स्पाइक को कंट्रोल कर, पेट के पास जमने वाली चर्बी के स्पीड को कम करता है। तो इस तरह धनिया आपकेबेली फैट को कंट्रोल करने में मददगार है।

कैसे करें इस्तेमाल?

रात में सोने से पहले दो चम्मच धनिया के बीज एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। सुबह पानी को हल्का उबालें और फिर छानकर उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें कुछ भी मीठा नहीं मिलाना है। 21 दिनों तक इस पानी को लगातार पिएं। इससे आपको पॉज़िटिव असर देखने मिलेगा।

इन बातों  का भी रखें ध्यान

शाम के सात बजे से पहले डिनर कर लें। रात को लेट खाने से बेली फैट तेजी से बढ़ता है। कोल्ड्रिंक का सेवन न करें। इसकी जगह आप नींबू पानी का सेवन करें। हर सुबह बीस मिनट तक वॉक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल