1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने 25 दिन में घटाया 5 किलो वजन, लौकी बनी सीक्रेट डाइट

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने 25 दिन में घटाया 5 किलो वजन, लौकी बनी सीक्रेट डाइट

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 09, 2026 10:03 am IST,  Updated : Jun 09, 2026 10:05 am IST

मशहूर टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने बताया है कि अपनी शादी से एक महीने पहले उन्होंने अपनी डाइट में लौकी को शामिल कर, 5 किलो वजन घटाया। चलिए जानते हैं लौकी वेट लॉस में कैसे फायदेमंद है?

आरती सिंह वेट लॉस डाइट प्लान,- India TV Hindi
आरती सिंह वेट लॉस डाइट प्लान Image Source : INSTAGRAM - @ARTISINGH / UNSPLASH

आरती सिंह टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जो दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी और जाने-माने हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन भी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने अपनी शादी से एक महीने पहले अपनी डाइट में लौकी को शामिल कर 5 किलो वजन कम किया। चलिए जानते हैं लौकी खाने से वजन कैसे कम होता है और लौकी की वेट लॉस रेसिपी क्या है?

लौकी खाकर घटाया वजन:

एक पॉडकास्ट में आरती सिंह बता रही हैं कि लौकी उनकी डाइट का हमेशा से अहम पार्ट रहा है। वो फिट रहने के लिए वर्कआउट के अलावा अपनी डाइट में लौकी को ज़रूर शामिल करती हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि अपनी शादी से ठीक 25 दिन पहले उन्होंने रात के समय डिनर में केवल लौकी की सब्जी खाई। जिस वजह से उनका पांच किलो वजन कम हुआ।

वजन कम करने में लौकी कैसे फायदेमंद है?

बता दें, लौकी फाइबर से भरपूर होती है। इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है और कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इस वजह से यह बिना कैलोरी बढाए शरीर को लम्बे समय तक भरा हुआ रखता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है और वजन आसानी से कम होता है। लौकी में मौजूद डायटरी फाइबर पाचन कको बेहर करता है और मेटाबोल्जम को फास्ट करता है जिससे वजन कंट्रोल करना आसान होता है। लौकी में फैट की मात्रा न के बराबर होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता है। लौकी को डिटॉक्सीफायर के रूप में भी जाना जाता है। शरीर से वेस्टेज को निकालकर यह स्वेलिंग को भी कम करती है।

वेट लॉस के लिए लौकी की सब्जी बनाने का तरीका:

सबसे पहले लौकी को बारीक टुकड़ों में काटें। एक पैन में एक चम्मच घी डालें और फिर जीरा और एक हरी मिर्च से तड़का दें। अब इसमें लौकी को डालें। वेट लॉस के लिए आप सादे नमक की जगह पिंक साल्ट का इस्तेमाल करें। जब सब्जी गल जाए तो सेवन करें। आप रात में या दिन में कभी भी लौकी खा सकते हैं। अगर आप रात में सिर्फ लौकी की सब्जी खाते हैं तो इससे वजन तेजी से कंट्रोल होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल