सुपुर्दे खाक हुए दिलीप कुमार, सायरा बानो ने दी विदाई, अमिताभ बच्चन भी पहुंचे
98 वर्षीय दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के बाद उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में 30 जून को भर्ती कराया गया था। आज सुबह दिलीप कुमार का निधन हो गया।

हिंदी सिनेमा के सरताज और अभिनय के शहंशाह कहे जाने वाले दिलीप कुमार साहब का आज निधन हो गया। निधन की पुष्टि अभिनेता के भतीजे रेहान अहमद ने इंडिया टीवी से की। दिलीप कुमार का इंतेकाल (7 जुलाई) को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर हुआ। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक पसर गया है। राजनीतिक जगत की हस्तियां भी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। दिलीप कुमार को जुहू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने आज सुबह ट्वीट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे।
दिग्गज अभिनेता को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा।
दिलीप कुमार को 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया था कि उनकी हालत स्थिर है। सायरा बानो के आखिरी ट्वीट में लिखा था, "दिलीप कुमार साहब की तबीयत अभी स्थिर है। वह अभी भी आईसीयू में हैं, हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं लेकिन हम डॉक्टरों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जैसे ही डॉक्टर अनुमति देंगे, वे उन्हें घर ले जाएंगे। उन्हें आज डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उनके प्रशंसकों की दुआओं की जरूरत है, वह जल्द ही वापस आएंगे।"
पिछले महीने की शुरुआत में भी दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की 5 शानदार फिल्में, जो आज भी हैं लाजवाब
‘ट्रेजेडी किंग’ कहलाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में 'मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।
Live updates : Breaking News Live update Dilip Kumar death
-
July 07, 2021 5:17 PM (IST) Posted by Jyoti Jaiswal
अमिताभ बच्चन भी अंतिम विदाई देने पहुंचे
दिलीप कुमार किए गए सुपुर्द-ए-खाक
दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया और लिखा, ‘‘ आप जैसा कोई नहीं हो सकता। यहां से आगे का आपका सफर अच्छा हो। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’
फिल्म ‘विधाता’ और ‘कानून अपना अपना’ में अभिनेता के साथ काम करने वाले संजय दत्त ने कहा, ‘‘ यह फिल्म जगत और हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है, हमने आज एक लीजेंड को खो दिया। सायरा जी को मेरी गहरी संवेदनाएं, भगवान उन्हें इस मुश्किल घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे।’’
फिल्म ‘कर्मा’ के उनके सह-कलाकार जैकी श्रॉफ ने भी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने की हिम्मत मिले।
राष्ट्रपति कोविंद ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह भारत के हृदय में हमेशा बसे रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिलीप कुमार उभरते भारत का इतिहास खुद में समेटे थे। अभिनेता के आकर्षण ने सभी सीमाओं को पार किया और पूरे उपमहाद्वीप में उन्हें प्यार मिला। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। दिलीप साहब भारत के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।’’
उपराष्ट्रपति नायडू ने दिग्गज फिल्म अभिनेता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अपनी फिल्मों से उन्होंने ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा तथा देश की चेतना को दिशा दी। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, नायडू ने कहा, ‘‘सम्मानित सिने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से देश के कला जगत में एक अपूरणीय रिक्तता आई है। दशकों तक आपने अपनी फिल्मों से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि फिल्मों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा और देश की चेतना को दिशा दी।’’
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ट्रेजेडी किंग के रूप में विख्यात दिलीप कुमार स्वयं में अभिनय का एक स्कूल थे। सुनहरे पर्दे पर अलग-अलग किरदारों को जीवंतता प्रदान कर उन्होंने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। उनका निधन विश्व सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं।’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके अभिनय की अनूठी शैली पीढ़ियों तक फिल्म प्रेमियों के बीच याद की जाती रहेगी। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘सिनेमा जगत में एक दीप स्तंभ के बुझने से निराश हूं। अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। उनके अभिनय की अनूठी शैली पीढ़ियों तक फिल्म प्रेमियों के बीच याद की जाती रहेगी। सायना बानो, उनके परिवार और करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।’’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा '' भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत दिलीप कुमार जी का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ''भारतीय फिल्मजगत बॉलीवुड की प्रसिद्ध व जानी-मानी हस्ती दिलीप कुमार के निधन की खबर अति-दुःखद। उनकी पत्नी सायरा बानो व उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। अपनी अदाकारी से फिल्मजगत में अमिट छाप छोड़ने वाले दिलीप कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी फिल्में हमेशा यादगार रहेंगी ।''
मुख्यमंत्री गहलोत ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई। गहलोत ने कहा, ‘‘दिलीप कुमार का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अवसान है और उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।"
फिल्म निमार्ता सुभाष घई, जिन्होंने 'विधाता', 'कर्म' और 'सौदागर' जैसी फिल्मों में दिलीप कुमार का निर्देशन किया है, उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे जीवन का सबसे दुखद दिन। दिलीप साहब यूसुफ भाई चले गए, दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं। आरआईपी साहेब।"
अभिनेता परेश रावल ने लिखा, "अलविदा यूसुफ साब।"
अभिनेता-फिल्म निमार्ता फरहान अख्तर ने लिखा, "सायरा जी और परिवार के प्रति गहरी संवेदना। अलविदा यूसुफ साब।"
फिल्म निमार्ता सुधीर मिश्रा ने उनको याद किया, "कई साल पहले दिलीप साब ने हम में से कुछ को अपने घर बुलाया था। मुझे याद है कि केतन मेहता और गोविंद निहलानी दूसरों के बीच में थे। वह चाहते थे कि हम सांप्रदायिक सद्भाव पर लघु फिल्में बनाएं। धन्यवाद, सर"
अभिनेता कबीर बेदी ने ट्वीट किया, "महान दिलीप कुमार का निधन वास्तव में एक युग के अंत का प्रतीक है। वह बॉलीवुड के प्रतिष्ठित सुपरस्टारों की तिकड़ी को छोड़ने वाले अंतिम व्यक्ति थे, राज कपूर, देव आनंद , दिलीप कुमार, जिन्हें जानने का मुझे सम्मान मिला। अलविदा यूसुफ साब। आपकी फिल्मों ने आपको अमर कर दिया है।"
शाहरुख खान दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के घर अंतिम दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने सायरा बानों को संतावना दिया। आुको बता दें कि दिलीप कुमाार शाहरुख खान को बेटे की तरह मानते थे।
रामायण के 'राम' अरुण गोविल ने भी ट्वीट करके गहरी संवेदन व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के ट्रेजडी किंग, अद्वितीय अभिनेता दिलीप कुमार जी का निधन हिंदी सिनेमा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है। '
बोनी कपूर ने भी ट्वीट करके शो जताया। उन्होंने लिखा, 'किंवदंती संस्था लेकिन सात दशकों में अभिनेताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण रोल मॉडल, दिलीप कुमार साहब का निधन एक बड़ी क्षति है। सायराजी और परिवार के प्रति संवेदना।
साउथ के सुपरस्टार महेब बाबू ने भी ट्वीट करके गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, ' एक टाइमलेस लिजेंट ..उनकी विशाल प्रतिभा दुनिया भर के अभिनेताओं के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति...शांति में रहें दिलीप कुमार सर। आप बहुत याद आएंगे
सलमान खान ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता भारतीय सिनेमा ने कभी देखा है और कभी भी देखेंगे … RIP दिलीप साब'
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर भावुक हुए रवि किशन।
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए स्वामी रामदेव से कही ये बातें
तेलुगु स्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर लिखा, "भारतीय फिल्म उद्योग में एक युग का अंत हो गया है। लीजेंड दिलीप कुमार सहाब के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत के अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक, एक अभिनय संस्थान और एक राष्ट्रीय खजाना। उन्होंने कई दशकों तक दुनिया को रोमांचित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
तमिल अभिनेता सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, "दुनिया के अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक ने हमें छोड़ दिया है। एक विशाल पेड़ गिर गया है। मैं दिग्गज दिलीप कुमार साहब की आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि आज की पीढ़ी उनके बारे में जाने और उन्हें मनाएं।"
ऑस्कर विजेता साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुट्टी ने ट्वीट किया, " मेरे लिए यह एक व्यक्तिगत क्षति है, हमने अपने करियर की शुरूआत एफटीआईआई में आपसे की। उन सभी शानदार कालातीत प्रदर्शनों के लिए धन्यवाद। रेस्ट इन इटरनल पीस सर।"
तेलुगु स्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने ट्वीट किया, "दिलीप कुमार सर अब हमारे साथ नहीं हैं, वह एक किंवदंती थे और हमेशा रहेंगे। उनकी विरासत हमारे दिलों में जीवित रहेगी! उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट किया, "एक लेजेंड, एक प्रेरणा, एक शानदार जीवन जीने के लिए धन्यवाद दिलीप कुमार जी, आरआईपी।"
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी बताया शोक। उन्होंने लिखा, 'हिंदी सिनेमा के महानायक..आपकी आत्मा को शांति मिले सर'
क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्वीट करके गहरी संवेदना जताई। उन्होंने लिखा, 'दिलीप साहब के निधन से गहरा दुख हुआ। एक प्रतिभाशाली अभिनेता जिसने भारतीय सिनेमा में इतना बड़ा प्रभाव डाला। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत। हाथ जोड़कर #दिलीपकुमार'
अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा- दिलीप कुमार मेरे बड़े भाई की तरह थे, मैं हमेशा उनकी यादों के साथ चलूंगा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। ''एक किंवदंती... एक आइकन! ट्रेजडी किंग कहे जाने से लेकर हर पीढ़ी के कलाकारों के लिए खुद एक संस्था बनने तक, आपके जैसा कोई नहीं होगा, दिलीप साहब आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। सायरा जी और परिवार को प्रार्थना और प्यार आपकी आत्मा को शांति मिले दिलीप कुमार साब।''
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी दिग्गज नेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, वरुण धवन ने दिलीप कुमार की एक तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल ने भी दिग्गज नेता के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। सनी देओल ने लिखा है कि दिलीप कुमार के जाने से एक युग का अंत हो गया है।
दिलीप कुमार के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान अमिताभ बच्चन मौजूद रहेंगे
अभिनेता राज बब्बर ने भी ट्वीट करके शोक बताया। उन्होंने लिखा, 'आप मेरे बचपन के हीरो थे - मेरे लिए फिल्मों में आने की एकमात्र प्रेरणा। एक अभिनेता से एक संस्थान तक आपने दशकों पहले सहजता से अमरता को पार कर लिया। आज जब आप अपनी अंतिम यात्रा शुरू कर रहे हैं तो मैं कह दूं - आपके जैसा दूसरा कभी नहीं होगा सर।'
अदिति राव हैदरी ने शोक जताते हुए लिखा, 'लीजेंड हमेशा के लिए शांति से आराम करें। दिलीप कुमार साहब। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। प्रार्थना और संवेदना सायरा जी, परिवार और प्रशंसकों के हाथ जोड़कर।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट करके लिखा, 'एक कलाकार।प्रेरणा। एक टाइमलेस अभिनेता।'
फराह खान ने शोक जताते हुए लिखा, ' मैं 4 साल की थी जब मैंने अपनी पहली भगदड़ देखी.. दिलीप कुमार एक शादी के रिसेप्शन में गए.. उन्माद था.. उन्हें देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, दुल्हन जोड़ों का मंच टूट गया !! ऐसा था जादू! उन्हें ट्रेजेडी किंग के रूप में जाना जाता था, लेकिन मैं हमेशा उनकी कॉमेडी टाइमिंग का प्रशंसक था.. उनके जैसा नंबर 1 होगा.. सारा जी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
अभिनेता रितेश देशमुख ने दिलीप साहब और सायरा बानो के संग कुछ तस्वीरें शेयर करते शोक जताया। उन्होंने लिखा, ' आज कैमरे का सामना करने वाला हर अभिनेता दिलीप साहब को उनके शिक्षक होने के लिए धन्यवाद देगा। वास्तव में एक संस्था। आज पूरी तरह से दिल टूट रहा हैं। दिलीप साहब- आप राजाओं के बीच हमेशा राजा रहेंगे। सभी समय का सबसे महान। आप हर पीढ़ी के हीरो थे। महिमा में आराम करो सर। सायरा जी, पूरे परिवार, प्रियजनों और दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
अभिनेता शाहिद कपूर ने दिलीप साहब के निधन पर शो व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ' हम सब कुछ नहीं बल्कि दिलीप साहब आपके वर्जन हैं। हर अभिनेता ने आपको हैरत से अध्ययन किया है। आश्चर्य है कि आपने यह सब कैसे किया। आप परफेक्ट के उतने ही करीब थे जितना उसे मिल सकता है। जैसे ही आप अपने आध्यात्मिक घर में लौटते हैं। करोड़ों की दुआएं आपके साथ हैं। आपने जो कुछ किया वह हमें देने के लिए धन्यवाद। और अपने सभी लुभावने प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी प्रबुद्ध आत्मा को हमारे साथ साझा करना। आप हमेशा जिंदा रहेंगे सर।
अभिनेता सिद्धार्थ ने भी दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है। अभिनेता के प्रति अपनी भावनाओं को लेखते हुए उन्होंने ट्वीटर पर कहा, "दुनिया के अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक ने हमें छोड़ दिया है। एक विशाल पेड़ गिर गया है। मैं महानायक दिलीप कुमार साहब की आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि आज की पीढ़ी उनके बारे में जाने और उन्हें मनाए। वह हमेशा के लिए है।''
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी अभिनेता के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा, “वास्तव में हम अल्लाह के हैं और अल्लाह के लिए हम लौट आएंगे। केपीके से लेकर मुंबई और दुनिया भर में यूसुफ खान साहब के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति। वह हमारे दिलों में रहते हैं। सायरा बानो साहिबा के प्रति गहरी संवेदना।”
अभिनेता के निधन पर सुनील शेट्टी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आज एक युग का अंत हो गया है, क्योंकि हमने भारतीय सिनेमा के सबसे चमकीले सितारे को खो दिया है। आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे दिलीप साहब। दिवंगत की आत्मा को शांति!''
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र के हीरो हैं दिलीप कुमार
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को लेखक और कवि कुमार विश्वास ने दी श्रद्धांजलि
आज शाम 5:00 बजे जुहू के सांताक्रूज में किया जाएगा अंतिम संस्कार।
अभिनेता राजकुमार राव ने भी दिलीप कुमार की तस्वीर शेयर करके शोक व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'महापुरूष कभी नहीं मरते, वे हमेशा हमारे दिल और दिमाग में रहते हैं।'
नेता जितिन प्रसाद ने भी ट्ववीट करके शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'एक महान अभिनेता जो भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे चमकीले सितारों में से एक थे। आप अपने कई चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे।'
अली जफर ने ट्वीट करके शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'एक शुद्धतावादी उत्कृष्टता। एक ऐसा व्यक्ति जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। एक इंसान इतना परिष्कृत है कि उसके द्वारा बोली जाने वाली प्रत्येक पंक्ति के ताल पर अध्याय लिखे जा सकते हैं। एक ऐसे युग का अंत जो अब भी कालातीत रहेगा।
सिंगर अरमान मलिक ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'एक युग का अंत'
अक्षय कुमार ने शोक जताते हुए लिखा, 'दुनिया के लिए कई अन्य हीरो हो सकते हैं। हम अभिनेताओं के लिए वह हीरो थे। दिलीप कुमार सर ने भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग को अपने साथ ले लिया है। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उसके परिवार के साथ हैं। ओम शांति'
दिलीप कुमार के योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। गांधी ने ट्वीट किया, "दिलीप कुमार जी के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भारतीय सिनेमा में उनके अद्भुत योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।" दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे।
दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए अमिताब बच्चन ने ट्वीट किया, ''एक संस्था चली गई। भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा 'दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद' लिखा जाएगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआएं और परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति।''
दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को सबसे पहले उनके घर पर ले जाया जाएगा। सांताक्रुज में शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वहीं पीएम मोदी ने सायरा बानो से फोन पर बात की और दिलीप साहब के निधन पर शोक जताया।
सुबह करीब 10-11 के बीच दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से उनके पाली हिल के घर लेकर जाएंगे।
दिग्गज नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। दिवंगत की आत्मा को शांति।"
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट में निधन हो गया। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड में 'ट्रैजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हिंदी सिनेमा को 'मुगले आजम', 'मधुमती', 'देवदास' और 'गंगा जमुना' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले अभिनेता ने करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।