मुंबई: अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने इवांका ट्रंप की एक तस्वीर को एडिट करते हुए उसमें खुद की तस्वीर को भी जोड़कर इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके बाद इवांका ने भी ट्विटर पर दिलजीत को फनी रिप्लाई किया।
दिलजीत ने रविवार की दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ताजमहल के सामने इवांका के साथ एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह दिलजीत की असली तस्वीर नहीं है, बल्कि यह सिर्फ इवांका की तस्वीर है जिसे एडिट कर उन्होंने इसमें खुद को जोड़ा है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं और इवांका। पीछे ही पड़ गई, कहती है, ताजमहल जाना..ताजमहल जाना..मैं फिर ले गया और क्या करता??"
दिलजीत दोसांझ ने इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल के सामने दिया 'पोज', फोटो देख फैंस की नहीं रुक रही हंसी
इसके बाद इवांका ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मुझे शानदार ताजमहल तक ले जाने के लिए धन्यवाद, ये ऐसा एक्सपीरियंस है, जो मैं कभी नहीं भूल सकती।'
इसके अलावा इवांका ने और भी मीम शेयर किए हैं, जो उन पर बनाए गए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं भारतीयों की इस गर्मजोशी की प्रशंसा करती हूं। मैंने कई सारे नए दोस्त बनाए हैं।'
दिलजीत दोसांझ के बेहतरीन गाने जिन्हें सुनते ही थिरकने लगेंगे आप
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेयर्ड कुश्नेर ने भारत के दो दिवसीय दौरे पर आगरा में ताज महल का दीदार किया था।
Latest Bollywood News
Related Video