1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ ने इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल के सामने दिया 'पोज', फोटो देख फैंस की नहीं रुक रही हंसी

दिलजीत दोसांझ ने इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल के सामने दिया 'पोज', फोटो देख फैंस की नहीं रुक रही हंसी

 Published : Mar 01, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 04:50 pm IST

दिलजीत दोसांझ और इवांका ट्रंप की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Diljit Dosanjh Ivanka Trump - India TV Hindi
इवांका ट्रंप के साथ 'पोज' देते दिलजीत दोसांझ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेयर्ड कुश्नेर ने भारत के दो दिवसीय दौरे पर आगरा में ताज महल का दीदार किया था। अमेरिका के प्रथम परिवार ने इस ऐतिहासिक इमारत में करीब एक घंटे से ज्यादा का समय बिताया था। इवांका ने तो ताज के सामने ढेर सारी फोटोज भी क्लिक कराई थीं, जिसको सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के एक फैन ने एडिट कर बेहद फनी बना दिया है।

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें ताजमहल के सामने इवांका ट्रंप बैठी हुई हैं, लेकिन इस फोटो को फैन ने फोटोशॉप करके दिलजीत को भी इवांका के बगल में बैठा दिया गया है। 

राष्ट्रपति भवन में स्पेशल डिनर पर अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं इवांका ट्रंप, देखें तस्वीरें

'गुड न्यूज' के एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'मैं और इवांका.. पीछे ही पड़ गई, कहंदी ताजमहल जाना.. ताजमहल जाना.. मैं फिर ले गया होर की करदा (और क्या करता)।' इस फनी फोटो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ पिछले साल 'गुड न्यूज' फिल्म में नज़र आए थे, जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में थे। इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन