1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत करना चाहते हैं कबड्डी पर आधारित फिल्म में काम

दिलजीत करना चाहते हैं कबड्डी पर आधारित फिल्म में काम

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में कदम रखा है। लेकिन अब दिलजीत का कहना है कि वह देसी खेल कबड्डी और हॉकी पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

diljit- India TV Hindi
diljit

नई दिल्ली: पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में कदम रखा है। लेकिन अब दिलजीत का कहना है कि वह देसी खेल कबड्डी और हॉकी पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहते हैं। दिलजीत ने बताया, “अपने देसी खेल कबड्डी और हॉकी पर आधारित किसी फिल्म में मैं काम करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं यह खेल खेल सकता हूं और इनके साथ न्याय कर सकता हूं। अगर एक अच्छी कहानी मिलती है तो निश्चित रूप से मैं इसमें काम करूंगा। मुझे मालूम है कि ऐसी फिल्म में काम करने में मुझे मजा आएगा।“

इसे भी पढ़े:-

दिलजीत ने अपनी पहली ही हिन्दी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इस फिल्म के बाद वह काफी लोकप्रिय हुए हैं। दिलजीत स्टार स्पोर्टस प्रो कबड्डी के ब्रांड एम्बेसडरों में से एक हैं। फिल्म ‘सरदार जी 2’ के स्टार दिलजीत का मानना है कि भारतीय खेल को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की जरूरत है और ऐसे में वह खेल का चेहरा बन कर सामने आए हैं।

दिलजीत इन दिनों अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'फिल्लौरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ वक्त पहले ही खत्म की जा चुकी है। फिल्म में वह अनुष्का शर्मा के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इन दिनों के अलावा इस फिल्म में सूरज शर्मा और मेहरीन पीरजादा भी अह्म किरदारों में दिखेंगे।

Latest Bollywood News