1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: आलिया ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाया अपना दूसरा गाना

Video: आलिया ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाया अपना दूसरा गाना

 Published : Jun 18, 2016 01:42 pm IST,  Updated : Jun 18, 2016 01:42 pm IST

अभिनेत्री आलिया भट्ट हालिया रिलीज फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने सह-कलाकार दिलजीत दोसांझ के साथ दूसरा गाना गाकर काफी खुश हैं।

Alia Bhatt
- India TV Hindi
Alia Bhatt

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट हालिया रिलीज फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने सह-कलाकार दिलजीत दोसांझ के साथ दूसरा गाना गाकर काफी खुश हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में गाए गीत से सभी को चौंकाने वाली आलिया ने कहा कि पंजाब के लोकप्रिय गायक के साथ दूसरे गीत की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी आनंद आया।

आलिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "दिलजीत के साथ अपने दूसरे गीत के गा कर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। इसकी शूटिंग के दौरान काफी आनंद आया। शुक्रिया अमित त्रिवेदी।" अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म 'उड़ता पंजाब' में आलिया और दिलजीत के साथ करीना कपूर और शाहिद कपूर को भी मुख्य भूमिका में देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन