A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया का निधन, दो हफ्ते पहले ही सेलिब्रेट किया था 80वां बर्थडे

ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया का निधन, दो हफ्ते पहले ही सेलिब्रेट किया था 80वां बर्थडे

करीब दो हफ्ते पहले ही अक्षय और ट्विंकल ने परिवार संग मिलकर नानी बेट्टी कपाड़िया का 80वां जन्मदिन मनाया था।

dimple kapadia mother betty kapadia death- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का शनिवार की रात को निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी। बताया जा रहा है कि सांस की बीमारी के चलते उन्हें कुछ दिन पहले ही हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सेलेब फोटोग्राफर योगेन शाह ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अस्पताल के बाहर नज़र आ रहे हैं। 

एक बार फिर एक्शन मूवी में स्टंट करते दिखाई देंगे जॉन अब्राहम, 'अटैक' की रिलीज डेट आई सामने

करीब दो हफ्ते पहले ही अक्षय और ट्विंकल ने परिवार संग मिलकर नानी बेट्टी कपाड़िया का 80वां जन्मदिन मनाया था। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर फोटोज भी शेयर की थीं, जिसमें बेटा आरव, बेटी नितारा और मां डिंपल कपाड़िया भी नज़र आ रहे थे। 

 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना की नानी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी।   

Latest Bollywood News